{"_id":"5cd906b6bdec220755417f09","slug":"lok-sabha-elections-2019-polling-agent-arrested-in-faridabad-palwal-influencing-voters-tells-ec","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः बूथ के अंदर पोलिंग एजेंट ईवीएम के पास जाकर वोटरों को कर रहा था प्रभावित, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः बूथ के अंदर पोलिंग एजेंट ईवीएम के पास जाकर वोटरों को कर रहा था प्रभावित, गिरफ्तार
Mon, 13 May 2019 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 13 May 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग एजेंट गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार चुनाव आयोग की शिकायत पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जो वायरल वीडियो में वोटरों को प्रभावित करता दिखाई दे रहा है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आने वाले हरियाणा के पलवल के असावटी गांव का है।
पोलिंग एजेंट गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नीली टी-शर्ट वाला शख्स जिसकी पहचान पोलिंग एजेंट के रूप में हुई है, वह ईवीएम के पास गया और कम से कम तीन वोटरों को या तो उसने किसी खास पार्टी का बटन दबाया या दबाने के लिए कहा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इलेक्शन कमीशन को इसमें टैग किया और एक्शन के लिए कहा तब जाकर आयोग ने जांच बैठाई। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि एजेंट किस पार्टी का था।
ईवीएम के पास पहुंचकर वोटरों को बरगलाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
इस शख्स की गिरफ्तारी की पुष्टि खुद चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने की है। जिला चुनाव आयुक्त फरीदाबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि बूथ पर मतदान से कोई समझौता नहीं हुआ। फरीदाबाद में 12 मई को मतदान थे।
ये विडियो किसी ने भेजा है और हरियाणा के फरीदाबाद का होने का दावा किया है| इससे क्या फर्क पड़ता है कि ये कब का और कहाँ का है? लेकिन हैरान और दुखी हूँ ये देखकर कि सिस्टम कई बार कितना नपुंसक हो जाता है? ये नीच हरकत है🤔 pic.twitter.com/R8SRQ6U5aP
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 12, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरों का वोट डालता पोलिंग एजेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
लवासा ने बताया कि आरोपी पोलिंग एजेंट को रविवार को ही एफआईआर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच ऑब्जर्वर संजय कुमार की है। संजय कुमार की रिपोर्ट का चुनाव आयोग द्वारा परीक्षण किया जाएगा और उन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा जिन्होंने अपने काम में लापरवाही की है। फरीदाबाद के डीईओ ने ये संतुष्टि भी जताई कि मतदान के दौरान कोई गड़बड़ नहीं हुई।
विज्ञापन
नीली टीशर्ट वाला आरोपी एजेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि छठे चरण के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद संसदीय सीट पर शहरी मतदाताओं ने ग्रामीणों को पछाड़ कर यह मिथक तोड़ दिया कि ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों और बड़ी-बड़ी कोठियों में रहने वाले वोट डालने नहीं जाते हैं। रविवार को शहरी सीट फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 71 प्रतिशत मतदान हुआ, जोकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में 62.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछली बार की अपेक्षा इस बार यहां 8.21 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जहां अधिक मतदान की संभावना रहती है। उन विधानसभा सीटों हथीन और पृथला में मत प्रतिशत घटा है।