दिल्ली में रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू शूटर दादी चंद्रो तोमर से मिलने एम्स पहुंची। यहां उन्होंने शूटर दादी का हालचाल जाना। सिर्फ इतना ही नहीं तापसी ने उनके साथ अपनी सेल्फी भी शेयर की है। वहीं जेनेटिक मेडिसिन के डॉक्टर विजय गुर्जर ने बताया कि दादी की तबीयत पहले से बेहतर है, उनके कुछ टेस्ट बाकी हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। आज उनसे मिलने के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू आई हुई थी।
शूटर दादी चंद्रो तोमर का हाल जानने एम्स पहुंची तापसी पन्नू, फोटो की शेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 May 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन