{"_id":"5cd4c54dbdec22070f67eb6a","slug":"lok-sabha-elections-2019-modi-is-hardworking-like-mahatma-gandhi-says-vijay-goel","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की तरह मेहनती हैं मोदी: केंद्रीय मंत्री विजय गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की तरह मेहनती हैं मोदी: केंद्रीय मंत्री विजय गोयल
Fri, 10 May 2019 05:56 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 May 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
विजय गोयल और राम माधव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीताने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘सातों सीटें मोदी को’ के तहत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की। गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद मोदी ही ऐसे नेता हैं जो बहुत मेहनती हैं और दिन में केवल चार घंटे आराम कर बाकी पूरे दिन काम करते हैं।
विज्ञापन
गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनानी है ताकि उन्नति, विकास के साथ देश सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी भी शामिल हुई।
विज्ञापन
विपक्ष पर निशाना साधते हुए राम माधव ने कहा कि यह चुनाव मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं इस पर नहीं है। यह चुनाव विपक्ष की ताकत को जांचने के लिए है। क्या इस देश में इस बार कोई दमदार विपक्ष संसद में बैठ पाएगा या नहीं इस बात को लेकर हो रहा है। वहीं आजकल भाजपा के दिल्ली में हो रहे लगभग हर कार्यक्रम में नजर आ रहे आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा भी इस कार्यक्रम में पहुंचे, हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित नहीं किया लेकिन वो मोदी पर चल रहे गाने पर नाचते नजर आए।
विज्ञापन