फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Message viral of Arvind Kejriwal as Mahabahrata character Abhimanyu

केजरीवाल को अभिमन्यु बताता एक मैसेज हो रहा वायरल

Sat, 30 Mar 2019 08:32 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 30 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Message viral of Arvind Kejriwal as Mahabahrata character Abhimanyu
अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभिमन्यु बताता एक व्हाटएप मैसेज पिछले कुछ दिनों से वॉयरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि चुनावी मौसम में गठबंधन के ऑफर देकर कांग्रेस को केजरीवाल ने अपनी चाल में फंसा लिया है। इसी वजह से आज कांग्रेस अपने दफ्तर में बैठी है, जबकि केजरीवाल खुद दिल्ली की सातों सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि मैसेज की स्क्रिप्ट प्रो-आम आदमी पार्टी लग रही है। संभव है कि दिल्ली में काफी दिन से चल रही गठबंधन की सियासी के साइड इफेक्ट से आप कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बचाने के लिए इसे कोई वॉयरल करवा रहा हो। उधर, आप ने इस तरह के किसी मैसेज से उसका ताल्लुक होने से इंकार किया है। प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि कांग्रेस से वैचारिक मतभेद होने के बावजूद आप ने भाजपा को हराने के लिए गठबंधन के साथ जाने का फैसला किया था। पार्टी अभी अपने फैसले पर कायम है।
विज्ञापन


व्हाटसएप ग्रुप्स पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल को यूं ही आधुनिक राजनीति का अभिमन्यु नहीं कहा जाता है। उन्होंने अपनी शतरंजी चाल गठबंधन ऑफर से कांग्रेस को चुनावी मौसम में अकबर रोड स्थित दफ्तर में बैठने को मजबूर कर दिया है। इतना ही नहीं, इसमें फंसकर कांग्रेस दो-फाड़ हो गई है। जबकि वह सातों सीटों पर अपने प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। लंबे मैसेज में इसी तरह की दूसरी आप समर्थक बातें लिखी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed