फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 mayawati jayant chaudhary in bulandshahr for election campaign

बुलंदशहर की रैली में बोलीं मायावती- बजरंगबली आदिवासी दलित हैं, हमारी जाति से हैं

Sat, 13 Apr 2019 03:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 13 Apr 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 mayawati jayant chaudhary in bulandshahr for election campaign
बुलंदशहर में महागठबंधन की रैली में पहुंची मायावती - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए शनिवार को बुलंदशहर पहुंची हैं। मायावती के साथ ही जयंत चौधरी भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर में जनसभा पार्टी प्रत्याशी योगेश वर्मा के समर्थन में हो रही है। यह बीएसपी-सपा-आरएलडी की दूसरी साझा चुनावी रैली होगी। यहां से सपा के धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी हैं। बुलंदशहर में दूसरे चरण में जबकि बदायूं में तीसरे चरण में मतदान होगा।

जनसभा में मायावती ने कहा कि गठबंधन को कामयाब बनाना है। कामयाबी के बाद गठबंधन लंबा चलेगा। मायावती ने कुल 36 मिनट  तक भाषण दिया इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बजरंगबली आदिवासी दलित हैं, हमारी जाति से हैं। अली भी हमारे हैं बजरंगबली भी हमारे हैं।
विज्ञापन


मायावती ने आगे कहा कि योगी जी को धन्यवाद की उन्होंने बजरंगबली की जाति बताई है। बजरंगबली और अली के गठजोड़ से अच्छा रिजल्ट मिलेगा। अली और बजरंगबली ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को छोड़ दिया है। हम धर्म और जाति के नाम पर वोट नहीं मांगते। सभी वर्गों का हमे साथ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नमो-नमो जा रहा है, अब जय भीम आ रहा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा। बोलीं की मीडिया को कुछ नही मिलता तो वह मेरे चप्पलों को दिखाने लगती है। देवबंद की सभा को लेकर चुनाव आयोग ने हमें नोटिस भेजा था, जिसका जवाब कल दिया गया है और एक मीडिया संस्थान चला रहा है कि हमने खेद जताया है जो गलत है।

सभा के दौरान मायावती के भाई आनंद कुमार और उनके दोनों भतीजे मंच पर रहे। भतीजे आकाश को राजनीति में तैयार करने की बात कहकर बुलंदशहर से उसकी अनौपचारिक रूप से घोषणा भी कर दी।

कार्यकर्ताओं ने हाथी पर बटन दबाया तो फूल पर जा रहा है, इसकी शिकायत मीडिया और अफसरों से करें, कार्यकर्ता संयम रखें। पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य कर रही है। सरकार बनने पर बदल लिया जाएगा। भाजपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गठबंधन की स्थिति को मजबूत बताया।

अगर रैली के माहौल की बात की जाए तो वहां लोग भोजपुरी गानों पर झूमते नजर आए। मायवती की रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed