फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 kejriwal says except modi shah duo will support anyone in centre

केजरीवाल का एलान- मोदी और शाह के अलावा किसी को भी देंगे सरकार बनाने के लिए समर्थन

Fri, 10 May 2019 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 May 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 kejriwal says except modi shah duo will support anyone in centre
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इस बीच दिल्ली की राजनीति भी बेहद दिलचस्प हो चुकी है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर अभद्र भाषा वाले पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल लगातार भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा मोदी जी और अमित शाह के अलावा अगर केंद्र में किसी की भी सरकार बनती है तो हम उसका समर्थन करेंगे। वो भी उस वादे के साथ कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पूर्वी दिल्ली की आप उम्मीदवार आतिशी और गौतम गंभीर पर हुए विवाद के बारे में कहा कि वह बहुत पढ़ी-लिखी और इज्जतदार महिला हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका काम विश्वस्तर पर सराहा गया है। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों भाजपा को एक महिला की अचीवमेंट बर्दाश्त नहीं हो रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की यही मानसिकता है, यही नहीं आज भी उनके नेता वही बातें कर रहे हैं जो पर्चे में लिखी हैं। उन्होंने हमारे खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। हम गौतम गंभीर को नोटिस भेज रहे हैं। हम इस मामले को छोड़ने वाले नहीं हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed