फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 First meeting for the aap congress alliance

कांग्रेस का तीन सीटों पर दावा, आप दो छोड़ने को तैयार, 45 मिनट तक चली वार्ता में नहीं बनी बात

Fri, 05 Apr 2019 06:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Apr 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 First meeting for the aap congress alliance
फाइल फोटो
आप व कांग्रेस के बीच दिल्ली में गठबंधन पर लंबे समय से चल रहे सियासी कयास के बीच पहली बार दोनों दलों के नेता बातचीत की टेबल पर आए। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान दोनों दलों के बीच एक सीट पर पेच फंसा हुआ है। 
विज्ञापन


आप दिल्ली में कांग्रेस को दो से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है। जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर दावेदारी कर रही है। बातचीत आगे बढ़ाने की रजामंदी के साथ दोनों दल के बीच पहले दौर की 45 मिनट तक चली वार्ता बुधवार देर रात खत्म हुई।  
विज्ञापन


 सूत्रों की मानें कि संजय सिंह ने दावा किया कि आप के सभी सातों प्रत्याशी मजबूती के साथ प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। सभी सीटों पर पार्टी मजबूत है। फिर भी, कांग्रेस व आप के बीच वोटों के बंटवारे से बचने के लिए पार्टी दो सीट छोड़ने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पीसी चाको ने दावा किया कि अधिकतम चार सीटें आप को दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता किसी एक फार्मूले पर सहमत नहीं हुए। दोनों ने अपने शीर्ष नेतृत्व से एक-दूसरे प्रस्ताव को साझा करने की बात कही। 

इस पर सहमति बनाने की दोनों दलों के नेताओं ने बातचीत जारी रखने का राजी थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की राय आने के बाद अगले एक-दो दिन में दोनों नेता दूसरे दौर की बातचीत करेंगे। इसमें ठोस नतीजे पर आने की दोनों की कोशिश होगी।

हरियाणा व पंजाब पर चर्चा को कांग्रेस तैयार नहीं
सूत्रों की मानें तो संजय सिंह ने हरियाणा व पंजाब में भी गठबंधन करने की बात कही। लेकिन पीसी चाको इस मसले पर बातचीत करने को तैयार नहीं थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद शनिवार शाम दिल्ली में होंगे। संभव है कि आप व कांग्रेस के बीच हरियाणा पर भी बात हो सके।

कुछ भी बोलने से बच रहे दोनों दलों के नेता 
इस बारे में दोनों दलों के नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पीसी चाको ने कहा कि आप के साथ गठबंधन होने के बाद इसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी। वहीं, संजय सिंह ने इस मसले पर कुछ भी कहने से इंकार किया। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अप्रत्यक्ष तरीके से गठबंधन से इंकार किया। सीधा-सपाट बयान देने की जगह शीला दीक्षित ने कहा कि हम जैसे थे, वैसे ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed