फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Fight between Arvind Kejriwal And Rahul Gandhi on Twitter

सीट बंटवारे पर राहुल-केजरीवाल में ट्विटर पर जंग

Tue, 16 Apr 2019 12:51 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 16 Apr 2019 12:51 AM IST
सार

- कांग्रेस अध्यक्ष बोले, हम चार सीट दे रहे थे लेकिन केजरीवाल ने ले लिया यू-टर्न
- आप संयोजक ने कहा, मोदी विरोधी वोट बांट भाजपा की मदद कर रहे हैं राहुल

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Fight between Arvind Kejriwal And Rahul Gandhi on Twitter
राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन सीट बंटवारे को लेकर अंतिम रूप नहीं ले पा रहा है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर पर तू-तू मैं-मैं हुई। दोनों नेताओं ने सीट बंटवारे पर सहमत नहीं होने पर एक दूसरे से शिकवा शिकायत की। 

विज्ञापन


राहुल ने शाम 5.50 बजे ट्वीट किया कि दिल्ली में कांग्रेस और ‘आप’ के बीच गठबंधन का मतलब है भाजपा की करारी हार। इसे सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ‘आप’ को चार सीटें देने को तैयार थी लेकिन अरविंद केजरीवाल ने यू-टर्न ले लिया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के दरवाजे अभी भी खुले हैं, लेकिन वक्त निकला जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने शाम 6.29 बजे ट्वीट किया कि कौन सा यू-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी। आपका (राहुल गांधी) ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन की इच्छा नहीं, मात्र दिखावा है। मुझे दुख है कि आप बयानबाजी कर रहे हैं। आज देश को मोदी-शाह के खतरे से बचाना अहम है। दुर्भाग्य है कि आप यूपी और अन्य राज्यों में भी मोदी विरोधी वोट बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को होगी नए सिरे से बातचीत
सूत्रों का कहना है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए बुधवार को नए सिरे से बातचीत होगी। आप चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी गठबंधन करने के साथ दिल्ली में 5:2 (5 आप, 2 कांग्रेस) के फार्मूले का प्रस्ताव रखेगी। एनसीपी नेता शरद पवार की मध्यस्थता में दूसरी बार होने जा रही बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और ‘आप’ नेता संजय सिंह शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed