{"_id":"5c9ace38bdec22144c192d82","slug":"lok-sabha-elections-2019-election-commission-increased-price-of-ragni-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में रागनी कार्यक्रम प्रत्याशियों को पड़ेगा महंगा, चुनाव आयोग ने सबसे महंगे दाम किए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में रागनी कार्यक्रम प्रत्याशियों को पड़ेगा महंगा, चुनाव आयोग ने सबसे महंगे दाम किए तय
Wed, 27 Mar 2019 06:43 AM IST
आसिम खान
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान रागिनी गाते हुए ब्रहम्पाल नागर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में इस बार आयोग ने रागनी कार्यक्रम के दाम बढ़ा दिए हैं। 25 से 35 हजार रुपये में होने वाले कार्यक्रम के लिए अब 46 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे प्रत्याशियों को रागनी का आयोजन करना महंगा पडे़गा।
कुर्सी, स्टेज, चाय, पूड़ी और सब्जी का खर्च मिलाकर एक आयोजन में ही कई लाख रुपये खर्च हो जाएंगे। ऐसे में अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने रागनी कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली है।
गौतमबुद्घ नगर लोकसभा में नोएडा छोड़कर चारों विधानसभाओं में ग्रामीण क्षेत्र आता है। जहां रागनी कार्यक्रम को लेकर लोग दीवान हो जाते हैं और कई किलोमीटर दूर से श्रोता कार्यक्रम में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
वहीं, स्टार प्रचारकों के आने तक भीड़ को रोकने और मनोरंजन के लिए रागनी कलाकारों को बुक किया जाता था। लेकिन इस बार प्रत्याशियों को लोगों का मनोरंजन करना महंगा साबित होगा। चुनाव आयोग ने रागनी कलाकारों का रेट 46 हजार रुपये तय किया है।
फैंसी कुर्सी 10 रुपये तो सामान्य कुर्सी का किराया 7 रुपये है। लाउडस्पीकर का खर्च 750 रुपये है। वहीं, जिला प्रशासन की टीम प्रत्येक प्रत्याशी के खर्च पर नजर रख रही है और कार्यक्रम से लेकर उनकी गाड़ियों तक की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

लग्जरी कार से प्रचार पडे़गा महंगा
लोकसभा चुनाव में लग्जरी कारों से प्रचार करना प्रत्याशियों के लिए महंगा हो गया है। चुनाव आयोग ने इनोवा, फॉर्च्यूनर, पजेरो, इंडेवर एवं स्कॉर्पियो का प्रतिदिन किराया 3200 रुपये तय किया है। इसके अलावा गेस्ट हाउस का खर्च भी 1150 से लेकर 4600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कर दिया गया।
मल्टीप्लेक्स में विज्ञापन पर भी महंगाई की मार
चुनाव में प्रत्याशी को स्पाइस मॉल के सिनेमा घर में 30 सेकेंड के प्रचार के लिए एक माह में 49,200 रुपये तक देने होंगे। इसी तरह वेव, जीआईपी नोएडा, आईनॉक्स ग्रेटर नोएडा और अंसल प्लाजा के भी दाम तयकिए गए हैं।