फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 delhi EC says without certification bjp cant telecast program on namo tv

बिना प्रमाणन नमो टीवी पर कार्यक्रम नहीं प्रसारित कर सकती भाजपा: दिल्ली के चुनाव अधिकारी

Sat, 13 Apr 2019 12:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 13 Apr 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 delhi EC says without certification bjp cant telecast program on namo tv
नमो टीवी पर आयोग ने लिया संज्ञान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Collected from Social Media

दिल्ली चुनाव अधिकारी ने नमो टीवी को लेकर ऐसा फैसला दिया है जो भाजपा के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है। नमो टीवी पर दिखाए जाने वाले सभी रिकार्डेड कार्यक्रमों को बिना प्रमाणन के नहीं दिखाए जाने के चुनाव आयोग के निर्देश के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने उसकी मंजूरी के बिना भाजपा को इस चैनल पर कोई कार्यक्रम नहीं प्रसारित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सीईओ ने बृहस्पतिवार को कहा था कि, चूंकि नमो टीवी भाजपा चला रही है, ऐसे में इस पर प्रसारित किए जाने वाले सभी रिकार्डेड कार्यक्रमों को मीडिया प्रमाणन और दिल्ली की निगरानी समिति द्वारा पूर्व प्रमाणित किया जाना चाहिए और पूर्व-प्रमाणन के बिना प्रदर्शित सभी राजनीतिक प्रचार सामग्री को तुरंत हटा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के बाद दिल्ली के सीईओ ने भाजपा को पत्र लिख कर बिना मंजूरी वाली सभी राजनीतिक सामग्री हटाए जाने को सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों ने बताया, ‘‘एक एहतियाती उपाय के तहत दो अधिकारियों को नमो टीवी देखने और इसकी सामग्री की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने चुनाव आयोग के समक्ष चैनल के बारे में एक शिकायत दायर की थी, जिसके बाद आयोग ने दिल्ली के सीईओ को इस मामले में एक रिपोर्ट दायर करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed