दिल्ली में लोकसभा उम्मीदवारों को रास आई जींस, कम हुआ खादी का जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का गठन होने से पहले तकरीबन सभी पार्टियों के नेता सफेद खादी पहनते थे। जब 'आप' ने लोगों के बीच कदम रखा तो उनके ज्यादातर नेताओं की वेशभूषा सामान्य रही। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सतेंद्र जैन आदि पैंट-शर्ट पहनते हैं। आप सांसद संजय सिंह या गोपाल राय को छोड़ दें तो बाकी अधिकांश नेता और पार्टी पदाधिकारी खादी का कुर्ता, पायजामा या धोती से कोसो दूर हैं। अब लोकसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार दिलीप पांडे पैंट-शर्ट पहनते हैं। राघव चड्ढा भी ऐसे ही वस्त्रों में नजर आते हैं। नई दिल्ली से आप प्रत्याशी ब्रजेश गोयल, पश्चिम दिल्ली से बलबीर सिंह और चांदनी चौक से पंकज गुप्ता भी राजनीति की परंपरागत खादी की वेशभूषा से दूर ही रहे हैं। हालांकि अब चुनाव प्रचार के दौरान वे कभी-कभार खादी की शर्ट पहन लेते हैं। आप उम्मीदवार गूगन सिंह अवश्य कुर्ता पायजामा पहनते हैं। कांग्रेस खेमें की बात करें तो यहां भी आप का असर दिख रहा है। नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन, केवल कुछ अवसरों को छोड़कर पैंट शर्ट ही पहनते रहे हैं। दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी एवं बॉक्सर विजेंद्र सफेद शर्ट या टी-शर्ट के साथ जींस पहनते हैं। अरविंद्र सिंह लवली और जयप्रकाश अग्रवाल भी खादी के धोती-कुर्ते से बाहर निकल चुके हैं।
भाजपा प्रत्याशी भी खादी के मुरीद नहीं रहे
भाजपा के प्रत्याशियों की बात करें तो पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी सार्वजनिक जीवन में सभी तरह की वेशभूषा का इस्तेमाल करते हैं। चूंकि वे फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे हैं, इसलिए हर तरह की ड्रेस उन पर ठीक लगती है। यह अलग बात है कि अधिकांश मौकों पर तिवारी भी सफेद रंग की धोती या कुर्ता पायजामे से दूर रहते हैं। वे कभी कभार सफेद रंग का कुर्ता जींस या पायजामे के साथ पहन लेते हैं। भाजपा के दूसरे उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन भी खादी की वेशभूषा से दूर ही रहते हैं। तीसरे प्रत्याशी एवं क्रिकेटर गौतम गंभीर की ड्रेस से सभी वाकिफ हैं। प्रवेश वर्मा अवश्य सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहनते हैं। गायक हंसराज हंस जो कुछ पहनते हैं, वह किसी से छिपा नहीं है। उनकी ड्रेस भी सफेद रंग की खादी पर आकर नहीं ठहरती।ो