फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Congress preparing for Rahul Gandhi jan sabha in Ghaziabad

प्रियंका के बाद राहुल को मैदान में उतारेगी कांग्रेस, जल्द हो सकती है जनसभा

Sun, 07 Apr 2019 09:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Apr 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Congress preparing for Rahul Gandhi jan sabha in Ghaziabad
फाइल फोटो
कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के रोड शो से उत्साहित कांग्रेस गाजियाबाद के 2004 के चुनाव परिणाम को दोहराना चाहती है। आज पार्टी के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया धौलाना विधानसभा में जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद अब पार्टी पदाधिकारी राहुल गांधी की जनसभा कराने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार तक उनका कार्यक्रम तय हो सकता है। प्रियंका गांधी के रोड शो कांग्रेसी उत्साहित हैं। पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता भी रोड शो में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस संगठन को भी रोड शो में उमड़ी भीड़ का फायदा चुनाव में मिलने की उम्मीद है। प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में लोगों से सीधा संवाद कर उनके दिलों में कांग्रेस के लिए पहले की तरह जगह बनाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में अब कांग्रेसी भी कार्यकर्ताओं के इस जोश को बरकरार रखना चाहते हैं। रविवार को धौलाना क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव व स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा कराना भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 

कांग्रेसी उनकी जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस उनकी जनसभा धौलाना क्षेत्र में कराकर ठाकुर वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास करेगी।

जल्द हो सकती है राहुल गांधी की जनसभा

कांग्रेस का स्थानीय संगठन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा कराना चाहता है। संगठन और प्रत्याशी की ओर से उनकी जनसभा की डिमांड पहले ही भेज दी गई थी। चर्चा है कि 8 या 9 अप्रैल को राहुल गांधी की जनसभा गाजियाबाद में हो सकती है।

इसके लिए रविवार तक कार्यक्रम तय होने की संभावना है। चर्चा है कि इसी वजह से प्रियंका गांधी की जनसभा की बजाय गाजियाबाद में उनका रोड शो कराया गया है।

2004 में भाजपा के किले में सेंध लगाकर जीते थे गोयल
गाजियाबाद लोकसभा को भाजपा के लिए सेफ सीट माना जाता है। वर्ष 1991 से 2004 तक यहां लगातार भाजपा के सांसद रमेश चंद तोमर रहे हैं। उन्होंने लगातार चार बार जीत हासिल की, लेकिन 2004 में सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने भाजपा के ‘गढ़’ में सेंध लगाकर जीत हासिल की।

वह कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। इसके बाद कांग्रेस फिर उस चुनाव परिणाम को दोहरा नहीं पाई। इस बार कांग्रेस ने युवा महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। पार्टी फिर से 2004 के परिणाम को दोहराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed