फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Congress MLA complaint against Kalraj Mishra to election commission

कलराज मिश्र के गोली मारने वाले बयान पर कांग्रेस विधायक ने की चुनाव आयोग में शिकायत

Tue, 26 Mar 2019 09:47 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 26 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Congress MLA complaint against Kalraj Mishra to election commission
कलराज मिश्र - फोटो : एएनआई

हरियाणा भाजपा के प्रभारी कलराज मिश्र द्वारा रविवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव मलेरना में हुई विजय शंखनाद रैली में लोगों को गोली मारने के बयान को लेकर कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। उन्होंने चुनाव आयोग से कलराज मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। दलाल ने यह जानकारी मंगलवार को यहां अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता मेें दी। 

विज्ञापन


दलाल ने कहा कि कलराज मिश्र का ब्यान बेहद ही गलत व निंदनीय है। उन्होंने चुनाव आयोग से मुकदमा दर्ज करने की शिकायत की है। यदि चुनाव आयोग ने कोई सख्त कदम उनकी शिकायत पर नहीं उठाया और मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तो वे अदालत में भी जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अलावा वे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के हर गांव में जाकर कलराज मिश्र के बयान पर लोगों को भाजपा की इस गुंडागर्दी से अवगत करा भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाल ने कहा कि कलराज मिश्र को समझना चाहिए कि यह हरियाणा है तथा हरियाणा का सबसे जागरूक जिला पलवल है। यहां के लोग  ऐसे गोली मारने वाले लोगों का इलाज करना अच्छी तरह से जानते हैं। दलाल  लोग इतने कमजोर नहीं है की कोई भी एरा गेरा यहां आकर लोगों को गोली मारने की बात कहे।


उन्होंने कहा कि इस जिले के लोगों ने ऐसे लोगो का समय-समय पर इलाज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसे फालतू नेताओं को काब में रखना चाहिए, वरना ऐसे नेताओं का फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के अंदर घुसना तक बंद करा देंगे। ऐसे लोग यहां आने से भी डरने लगेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी वे कार्रवाई करने के लिए मजबूर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed