फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Congress aap alliance announced

कांग्रेस-'आप' के गठबंधन पर आज होगा फैसला, शीला को आधिकारिक एलान की उम्मीद

Mon, 01 Apr 2019 01:42 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 01 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Congress aap alliance announced
फाइल फोटो
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की जोर-आजमाइश से जल्द ही पर्दा उठेगा। आज स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों पार्टियां गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरेंगी या अपने दम पर। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित तो शुरू से कहती रही हैं कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, इस बीच उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि गठबंधन पर सोमवार को आधिकारिक घोषणा होगी। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर पेच फंसने के बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने तो सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर लिया है। लोकसभा की हर सीट पर तीन से चार नामों का पैनल तैयार किया गया है। 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार करीब 80 नेताओं ने दावेदारी की है। कांग्रेस कमेटी ने इनमें से संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया है। पुराने चेहरों पर भी विचार किया जा रहा है। 

सांसद उदित राज की गुमशुदगी की शिकायत
लोकसभा चुनाव में सत्ता पक्ष के नेताओं को घेरने के लिए विपक्ष कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता जयकिशन ने रविवार को भाजपा सांसद डॉ. उदित राज के खिलाफ गुमशुदगी की शिकायत की है। 

सुल्तानपुर जलेबी चौक से मार्च कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज पार्क थाने में लिखित शिकायत दी कि उनका सांसद गुम है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता  भी मौजूद रहीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

शिकायत दर्ज कराने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन ने कहा कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सांसद डॉ. उदित राज दिखाई नहीं पड़ते, उन्हें जो पकड़ कर लाएगा उसे पांच लाख रुपयों का इनाम कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर देंगे। भाजपा सिर्फ विकास का ढिंढोरा पिटती है। सांसद पिछले पांच साल से क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed