{"_id":"5c9a7c99bdec22146c224076","slug":"lok-sabha-elections-2019-aam-aadmi-party-and-congress-alliance-decision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज हो सकता है गठबंधन पर फैसला, आप के साथ लड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस दो गुटो में बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हो सकता है गठबंधन पर फैसला, आप के साथ लड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस दो गुटो में बंटी
Wed, 27 Mar 2019 12:55 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस-आप के बीच संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर आज निर्णय हो सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेसी प्रभारी पीसी चाको ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा हुई है और वे आज दिल्ली वापस आ रहे है।
चाको ने बताया कि राहुल गांधी वर्तमान में चुनाव प्रचार पर राजस्थान में है और देर रात्रि वापस आ रहे है। ऐसे में आप से गठबंधन पर आज निर्णय हो सकता है।
गौरतलब हे कि आप से गठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस दो गुटो में बंट गई है। प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित गुट गठबंधन का विरोध कर रहा है तो चाको व अजय माकन गुट गठबंधन के पक्ष में है।
बताया जा रहा है कि अब गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंस सकता है। सीटों का बंटवारा तय होने के बाद ही गठबंधन की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में शीला दीक्षित से आप से गठबंधन पर सवाल किय तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे कुछ नहीं कह सकतीं, जो भी निर्णय होगा

पार्टी हाईकमान करेगा और सभी को जल्द ही बता दिया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ व राजेश लिलोठिया का भी यही कहना था। इससे पहले सभी एक सुर में गठबंधन से इंकार करते रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन तय है, लेकिन मुद्दा सीटों को लेकर अटका है। कांग्रेस कम से कम तीन सीटें और वे भी अपनी मर्जी की मांग सकती है। आप के सामने इस शर्त को मानने का संकट आ सकता है। बताया जाता है कि सीटों की गिनती पर तो आप राजी है, लेकिन वह अपनी इच्छानुसार सीटें देना चाहती है।