फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2014 delhi congress release its first list 5 names sheila maken too in list

दिल्ली कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, शीला और मनोज के बीच होगा मुकाबला

Mon, 22 Apr 2019 07:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Apr 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2014 delhi congress release its first list 5 names sheila maken too in list
शीला दीक्षित मनोज तिवारी पूर्वी दिल्ली सीट से आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया
आम आदमी पार्टी से गठबंधन की लंबी बहस के बाद जब कोई रास्ता न निकला तो आखिरकार सोमवार को कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर ही दी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में नामांकन का आखिरी दिन है उससे ठीक एक दिन पहले कांग्रेस की यह लिस्ट आई है। इसमें भी दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं बीजेपी ने अब तक अपने तीन उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


वोट 6 सीटें जिन पर घोषित हुए नाम-
चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल
नई दिल्ली- अजय माकन
पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- राजेश लिलोथिया
उत्तर-पूर्वी दिल्ली- शीला दीक्षित
पूर्वी दिल्ली- अरविंदर सिंह लवली





हालांकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में होने वाला मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की लड़ाई है जो बेहद दिलचस्प होगी। इससे पहले इसे आप के दिलीप पांडेय बनाम मनोज तिवारी देखा जा रहा था जिसमें मनोज तिवारी का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। हालांकि अब तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षि के इस सीट से उतरने पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के 4 उम्मीदवार घोषित
भाजपा दिल्ली की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। चारों सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है। रविवार देर शाम पार्टी की चयन समिति ने नाम जारी किए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के बाकी तीन सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आप के 7 उम्मीदवारों के नाम
चांदनी चौक- पंकज गुप्ता
नई दिल्ली- ब्रजेश गोयल
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- गुग्गन सिंह
पश्चिमी दिल्ली- बलबीर सिंह जाखड़
दक्षिणी दिल्ली-  राघव चड्ढा
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली- दिलीप पांडेय
पूर्वी दिल्ली- आतिषी
 

क्या बोलीं शीला दीक्षित

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगी। मैं इस सीट से पहले भी लड़ चुकी हूं, मैं यहां के लोगों को जानती हूं और लोग मुझे जानते हैं। हमने मेट्रो की शुरुआत भी यहीं से की थी। यहां हमारी इज्जत लोगों का काम करने से बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed