फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election: BJP will release two manifestos each in Delhi, know what is the reason?

Lok Sabha Election: दिल्ली में भाजपा जारी करेगी दो-दो घोषणा पत्र, जानें क्या है वजह?

Mon, 18 Mar 2024 05:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 Mar 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की सभी लोकसभा चुनाव क्षेत्रों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडल स्तर पर सभी लोगों से राय ली जा रही है। पार्टी जानना चाहती है कि लोग दिल्ली में किन सुधारों को होते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे सभी मुद्दों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल किया जायेगा...
loader
Lok Sabha Election: BJP will release two manifestos each in Delhi, know what is the reason?
Lok Sabha Election: दिल्ली के सातों लोकसभा उम्मीदवार मीडिया के सामने - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हर चुनाव के पहले राजनीतिक दल अपने वादों को घोषणा पत्र के माध्यम से जनता के सामने रखते हैं। भाजपा भी इसी तरह अपने घोषणा पत्र जारी करती है। पार्टी इसे संकल्प पत्र का नाम देती है। लेकिन पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दिल्ली में एक नहीं, दो घोषणा पत्र जारी करेगी। एक घोषणा पत्र पार्टी केंद्रीय स्तर पर पूरे देश के लिए जारी करेगी, जबकि दूसरा संकल्प पत्र दिल्ली के लिए होगा। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस ने भी इसी तर्ज पर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करने का निर्णय किया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की सभी लोकसभा चुनाव क्षेत्रों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडल स्तर पर सभी लोगों से राय ली जा रही है। पार्टी जानना चाहती है कि लोग दिल्ली में किन सुधारों को होते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे सभी मुद्दों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल किया जायेगा। पार्टी का दावा है कि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वह इन कार्यों को पूरा कराने का काम करेगी।

भाजपा के दिल्ली के सभी सात लोकसभा उम्मीदवारों ने सोमवार को मीडिया के सामने अपने-अपने क्षेत्र के लिए अपना विजन और प्राथमिकताएं पेश किया। इसमें मूलरूप से दिल्ली में आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर विजन प्रस्तुत किया गया। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने कहा कि वे जनता को उन योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगी, जिसे दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने रोक रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना जैसी जनहित की योजनाओं का लाभ नहीं लेने दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए वे सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगी।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पूर्वी दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को समयबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए वे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली की गंदगी और कूड़े का निस्तारण नहीं करवा पा रही है। उनका प्रयास रहेगा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दिल्ली साफ-सुथरी और स्वस्थ रहे। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि अपने क्षेत्र में महिलाओं के विकास के लिए नए केंद्र स्थापित करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed