फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   lok sabha election 2024 Priyanka Gandhi husband Robert Vadra may contest from Amethi against Smriti Irani

Lok Sabha Election 2024: अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं रॉबर्ट वाड्रा, सांसद स्मृति ईरानी को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 04 Apr 2024 08:24 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि अमेठी की जनता चाहती है कि मैं वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ूं। अमेठी के लोग अपनी गलती को समझ गए हैं और मैंने यह महसूस किया है कि वे चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य फिर से इस लोकसभा सीट से प्रतिनिधित्व करे। 

विज्ञापन
lok sabha election 2024 Priyanka Gandhi husband Robert Vadra may contest from Amethi against Smriti Irani
रॉबर्ट वाड्रा और स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनेसमैन और  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में शामिल होने का संकेत दे दिया है। वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से परेशान हैं। वे चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य वापस आए। वाड्रा ने कहा कि वह यूपी के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी सहित किसी भी नेता को चुनौती देने के लिए तैयार हैं, जो कभी कांग्रेस का गढ़ था। 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी को लेकर कही बड़ी बात
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से परेशान हैं और चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य वापस आए। वाड्रा ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी सहित किसी भी नेता को चुनौती देने के लिए तैयार हैं, जो कभी कांग्रेस का गढ़ था। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें राजनीति में देखने के इच्छुक हैं, भले ही किसी भी पार्टी में शामिल होना पड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाड्रा बोले- पहले प्रियंका बनें सांसद
वाड्रा ने अमेठी से अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि गांधी परिवार ने अमेठी और आसपास के इलाकों में कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। लोग चाहते हैं कि गांधी परिवार वापस आए और भारी अंतर से जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर मैं राजनीति में अपना पहला कदम रखूं और सांसद बनने के बारे में सोचूं तो अमेठी से प्रतिनिधित्व करना चाहिए। लेकिन उन्होंने यहा एक और बात साफ कर दी। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रियंका सांसद बनें। उसके बाद मुझे लगता है कि मैं भी आ सकता हूं।

विज्ञापन

अमेठी से कांग्रेस ने नहीं किया अभी उम्मीदवार के नाम का एलान

रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी के लोगों को लगता है कि उन्होंने गलती की है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। जिसके बाद ये सीट भाजपा के पास चली गई। अभी तक कांग्रेस ने भी अमेठी से किसी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed