फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha 2024 Satta Ka Sangram reached North East Delhi Lok Sabha seat

Satta Ka Sangram: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सोनिया विहार के लोगों ने उठाए मुद्दे; खुलकर रखी अपनी बात

Tue, 14 May 2024 09:51 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 May 2024 09:51 AM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने स्थानीय लोगों से सुबह चाय पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Lok Sabha 2024 Satta Ka Sangram reached North East Delhi Lok Sabha seat
दिल्ली की जनता से चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ देश की राजधानी दिल्ली में है। 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के तहत टीम मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां सुबह स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा की। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी भाजपा ने मनोज तिवारी पर ही भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कन्हैया कुमार मैदान में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में चर्चा के दौरान एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि बीते 10 साल में सोनिया विहार में मनोज तिवारी जी ने दो ऐसे कोई काम गिनवा दें, हम उनको वोट दे देंगे। यहां तो कन्हैया कुमार हैं। हम लोग 10 साल से मांग कर रहे हैं। सड़के खराब हैं। बारिश में बुरा हाल हो जाता है। यहां मनोज तिवारी ने कोई काम नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बातचीत के दौरान एक दूसरे नागरिक ने कहा कि यहां के सबसे अहम मुद्दा यहां बेरोजगारी है। यहां सोनिया विहार में मनोज तिवारी लापता हैं। यहां से मनोज तिवारी नहीं है। यहां विकास नहीं हुआ है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी की इस बार बुरी तरह हार होने वाली है।

एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि यहां निगम पार्षद, विधायक और सांसद सभी भाजपा के हैं। सीवर, साफ सफाई, सड़क का कोई काम नहीं है। यमुना सांसद कार्यक्रम हुआ। लेकिन काम कागजों पर होगा। यहां से सांसद तिवारी कई वादे किए। डबल रोड बनवाने और सेंट्रल स्कूल खोलने का वादा किया। सोनिया विहार के कई स्थानीय नागरिक मनोज तिवारी से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed