{"_id":"e7f1e64c1436aab5bb5f8f165b11b043","slug":"locked-family-in-the-room-room-and-then-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंद कर दिया पूरा परिवार और फिर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में बंद कर दिया पूरा परिवार और फिर लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव कूडीखेड़ा में शनिवार रात घर में सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरों का दरवाजा बंद कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कूडीखेडा गांव में केशव शर्मा पुत्र नंदकिशोर शर्मा का परिवार रहता है। शनिवार रात वह परिवार के साथ मकान में ही सोया था।
विज्ञापन
रात को घर में चोर घुस गए। चोरों ने जिस-जिस कमरों में परिवार के सदस्य सोए हुए थे, उनके दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद एक अन्य कमरे में रखा सोने-चांदी के जेवर का दो बक्सा, बीस हजार रुपये नगदी, एटीएम कार्ड समेत कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
रात में केशव की आंख खुली, तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। उसने घर के दूसरे नंबर पर फोन कर परिवार के लोगों को जगाया। मकान के सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। बाद में पड़ोसियों को फोन कर बुलाया और दरवाजे खुलवाकर बाहर आए। रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।