फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown: The labour leaving Delhi told his version said - there is no money to eat, how to pay the rent

लॉकडाउनः दिल्ली छोड़कर जा रहे मजदूर ने सुनाई आपबीती- बोला- खाने के पैसे हैं नहीं, किराया कहां से दें

Mon, 30 Mar 2020 12:55 AM IST
Mohit Mudgal अभिषेक पांचाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 30 Mar 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: The labour leaving Delhi told his version said - there is no money to eat, how to pay the rent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद से अपने गांव पलायन करने वाले कुछ प्रवासी कामगार रविवार सुबह आनंद विहार पर मिले। यह सब गाजियाबाद के लाल कुंआ जाने के लिए यहां से गुजर रहे थे। अमर उजाला ने इन लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन


यहां मौजूद गोरखपुर के रहने वाले प्रवेश का कहना है कि भैया जी, एक साल से दिल्ली की एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा हूं। 12 हजार वेतन है। पिछले महीने का जो वेतन मिला था, उससे अब तक का तो काम चल गया, लेकिन बचे हुए करीब 800 रुपये में पेट की भूख शांत करूं या अगले महीने के कमरे का किराया दूं। प्रवेश ने कहा कि दिल्ली के मुनिरका में किराए के मकान में रहता हूं। मकान मालिक को उनकी समस्या पता है, लेकिन फिर भी उनसे किराया मांगा और कहा कि या तो किराया दे दो वरना मकान खाली कर दो। साहब खाने के पैसे हैं नहीं किराया कहां से दें, यहां भुखमरी से मरने से अच्छा है, गांव में जाकर खेत में काम करेंगे, अब कभी दिल्ली वापस नहीं जाऊंगा।
विज्ञापन


मदद मिलती तो नहीं जाते
प्रवेश से जब यह कहा गया कि दिल्ली में तो मदद मिल रही है। खाने के लिए भी इंतजाम किया गया है। इस पर प्रवेश का जवाब था कि अगर उन्हें मदद मिलती तो वह दिल्ली से नहीं जाते, लेकिन अभी तक मदद के लिए कोई संपर्क नहीं किया है। कुछ लोग झुग्गी में रहने वाले की मदद कर रहे हैं, लेकिन किराए के मकान में रहने वालों के पास कोई संपर्क नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed