फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lockdown: someone is doing immersion in the Yamuna and some are depositing in the locker 

लॉकडाउन में कोई यमुना में कर रहा अस्थियों का विसर्जन तो कोई लॉकर में कर रहा जमा

Sat, 11 Apr 2020 08:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली 
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Apr 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
lockdown: someone is doing immersion in the Yamuna and some are depositing in the locker 
अस्थि विसर्जन (सांकेतिक तस्वीर)।
हिन्दू मान्यता के अनुसार लोग अपनों की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार व गढ़ गंगा का रुख करते हैं। वहीं इन दिनों लॉकडाउन के कारण अब लोगों को अस्थि विर्सजन के लिए यमुना का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोग लॉकर में अस्थियों को जमा कर रहे हैं ताकि लॉकडाउन के बाद अस्थियों को गंगा में बहाया जा सके। 
विज्ञापन


निगम बोध घाट समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार गुप्ता ने कहा कि अमूमन यहां शव का क्रियाक्रम करने के बाद अस्थियों का विसर्जन के लिए लोग हरिद्वार का रुख करते हैं। इन दिनों रास्ता बंद होने के कारण कुछ लोग यमुना में ही अस्थियों का विसर्जन कर रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि पिछले कुछ दिनों में यमुना का पानी साफ हुआ है और ऐसे में अब लोग पवित्रता का ध्यान रखते हुए भी यमुना में हीं अस्थियों का विसर्जन कर देते हैं। 
विज्ञापन


लॉकर में जमा कर रहे हैं अस्थियां
सुमन गुप्ता ने बताया कि जो लोग अस्थियों का विसर्जन गंगा में करना चाहते हैं वो लोग लॉकर सुविधा का भी सहारा ले रहे हैं। इसके लिए श्मशान में ही दधिची अस्थि संग्रह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि श्मशान में 200 से अधिक लॉकर हैं। जिन्हें निशुल्क रूप से लोगों को उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में अभी डेढ़ सौ से अधिक लॉकर लोगों के पास हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद कई लोग गंगा के लिए निकलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed