{"_id":"5ecc938d8ebc3e90354c7400","slug":"lockdown-4-live-updates-of-26-may-delhi-noida-greater-noida-ghaziabad-bulaandshahr-gurugram-faridabad-news-cases-deaths-govt-announcements-delhi-ghaziabad-border-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : 412 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14465 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : 412 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14465 हुई
Tue, 26 May 2020 07:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 May 2020 07:25 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन के चौथे चरण का आज नौवां दिन है। 60 दिन से भी ज्यादा समय से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के बाद भी संक्रमितों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अकेले दिल्ली में ही 14000 से ज्यादा केेस अब तक सामने आ चुके हैं वहीं 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इस बीच एनसीआर में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने आज से दोबारा दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील कर दिया है। इसके चलते सीमाओं पर काफी जाम लगा हुआ है क्योंकि चेकिंग के बाद ही पुलिसवाले किसी को प्रवेश दे रहे हैं।पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
दीपक शिंदे, डीएम उत्तरी दिल्ली ने कहा कि नरेला इलाके के स्वतंत्र नगर की गली नंबर 3ए, 3बी, 4ए, 4बी, 5ए और 5बी को छह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
सीआरपीएफ का एक जवान संक्रमित
पिछले 24 घंटों में सीआरपीएफ का एक जवान दिल्ली में संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ सीआरपीएफ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 369 पहुंच गई है। इसमें 141 एक्टिव केस हैं, जबकि 226 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर में तीन नए मामले
गौतमबुद्धनगर में मंगलवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। जबकि 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अबतक 244 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में अभी 113 एक्टिव मामले हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 362 हो गई है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में कोरोना से दो की मौत
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल और कैंसर पीड़ित महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिसकर्मी का इलाज दिल्ली में चल रहा था, जबकि महिला को दिल्ली से लेवल 2 संजय नगर में रेफर किया गया था। वहां से मेरठ भेज दिया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
गौतमबुद्धनगर में ग्रामीण इलाकों के लिए कोरोना जांच वैन
Gautam Buddh Nagar: A #COVID19 testing van has been launched to facilitate testing in rural areas. Anil Kr Singh, Chief Development Officer says,"It has been provided by Azimuth Business on Wheels Pvt Ltd as part of Corporate social responsibility activity & will help us a lot". pic.twitter.com/IWdSLlzkdO
— ANI UP (@ANINewsUP) May 26, 2020
गौतमबुद्धनगर के ग्रामीण इलाकों में कोरोना जांच वैन लॉन्च की गई है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के अंतर्गत एजिमुथ बिजनेस ऑन व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह वैन प्रदान की गई है और इससे हमें बहुत मदद मिलेगी।
एम्स में एक और मेस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
एम्स का एक और मेस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे पहले एक मेस कर्मचारी की मौत हो चुकी है।
196 ट्रेनों के माध्यम से 2,41,000 लोग दिल्ली से गृह राज्य भेजे गए : मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर कोई दिल्ली में रह रहा है तो हम उसे दिल्ली का नागरिक मानते हैं। फिर भी कई लोग अपने गृह राज्य वापस जाना चाहते थे। 7 मई से अबतक 196 ट्रेनों के माध्यम से 2,41,000 लोगों को उनके गृह राज्य भेजा जा चुका है।
दिल्ली में 412 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 14,465 हुई
दिल्ली में मंगलवार को 412 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14465 हो गई है। दिल्ली में अबतक कोरोना से 288 लोगों की मौत हो चुकी है।
उपराज्यपाल ने की समीक्षा मीटिंग
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।
उपराज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सामान्य रुझानों और संभावित परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में बेड और ऑक्सीजनेशन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे। कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रभावी आईईसी और निगरानी रखना रखना महत्वपूर्ण है।
एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के 18 जवान कोरोना संक्रमित
दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे में सीआईएसएफ के 18 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तैनात जवानों का लगातार टेस्ट हो रहा है।
गाजियाबाद: कोरोना संक्रमण के 7 नए मामलों की पुष्टि
भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कौशांबी में एक ही परिवार में 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के साथ ही लोहिया नगर बी ब्लॉक और लोनी में 1- 1 मामले की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी तक किसी भी मामले में प्राइवेट लैब से रिपोर्ट नहीं आई है।
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील होने से लगा जाम
गाजीपुर के पास दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लगा है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को फिर से सील किया गया है। पुलिस लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच करने के बाद ही उन्हें गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश दे रही है या उन्हें जाने दे रही है। मीडिया सहित आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को 'पास' की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ 'पहचान पत्र' पर्याप्त है।
गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को सील करने के बाद बॉर्डर पर लगा लंबा जाम।पुलिस लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच करते हुए।मीडिया सहित आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को 'पास'की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ 'पहचान पत्र' पर्याप्त है। pic.twitter.com/SFswM1zmvr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2020