{"_id":"5ec2bf978ebc3e90795ffe7b","slug":"lockdown-4-0-delhi-markets-will-open-by-following-ood-even-social-distance-must-be-followed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 4.0: ऑड इवन का पालन कर खुलेंगे दिल्ली के बाजार, सामाजिक दूरी का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 4.0: ऑड इवन का पालन कर खुलेंगे दिल्ली के बाजार, सामाजिक दूरी का पालन जरूरी
Mon, 18 May 2020 10:32 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 18 May 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग दो महीने से बंद पड़े दिल्ली के प्रमुख बाजार ऑड-ईवन की तर्ज पर मंगलवार से खुलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, रेड जोन और कंटेनमेंट जोन में सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, दिल्ली के व्यापारियों की मांग है कि सभी दुकानों को ऑड-ईवन की जगह समग्र रूप से खोले जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। कनॉट प्लेस, खान मार्केट, सरोजिनी नगर, नेहरू प्लेस, करोल बाग व चांदनी चौक में कंटेंनमेंट जोन को छोड़कर सभी दुकानें खुल जाएंगी।
दिल्ली सरकार ने दुकानोें पर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए दुकानदारों को जिम्मेदारी सौंपी है। नई दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी ऑड ईवन की तर्ज पर कनॉट प्लेस में दुकानें खुलेंगी वहीं, सभी दुकानदारों से सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को ऑड ईवन की बजाय प्रतिदिन रिटेल दुकानों को खोला जाना चाहिए क्योंकि, दुकानें नहीं खुलेंगे तो इससे ग्राहकों के पास विकल्प भी कम होगा और ग्राहक को अपनी पसंद का सामान खरीदने के लिए बार-बार घर से निकलना पड़ेगा। इससे सड़कों पर भी लोगों की भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्राहक सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हैं तो इसके लिए दुकानदारों की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए। वहीं, चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि कोरोना को देखते हुए 31 मई तक बाजार बंद रहेगा। हालांकि, अन्य एसोसिएशन गली कूचे में स्थित अन्य बाजारों को खोलने के लिए तैयार हैं।
दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने कहा कि सदर बाजार कंटेनमेंट जोन में है। इसको देखते हुए फिलहाल 31 मई तक बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि करीब दो महीने से दुकानें पूरी तरह बंद थी। इस वजह से दुकानों में गंदगी भी होगी इसीलिए मंगलवार से दुकान में सफाई का काम किया जाएगा। इसके बाद ही बिक्री की उम्मीद की जा सकती है।