फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lock the car in flames surrounded him, shouting to be silent on the death

जिंदा जल रहा यह शख्स चिल्लाता रहा, कार के अंदर ही बन गई चिता

Fri, 03 Mar 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 03 Mar 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
Lock the car in flames surrounded him, shouting to be silent on the death
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

एक कैंटर ने ऑल्टो कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार में भीषण आग लग गई। इसमें तीन लोग सवार थे। आग की लपटों में घिरी कार के अंदर से युवक चिल्लाता रहा लेकिन मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया। कार में तीन लोग सवार थे। 

विज्ञापन


सोहना-फरीदाबाद मार्ग स्थित गांव निबोठ के पास बुधवार देर रात सड़क हादसा हुआ। हादसे में कैंटर ने अल्टो को टक्कर मार दी। इससे कार में आग लग गई। कार में सवार तीन युवक आग की चपेट में आ गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।  कार में सवार युवक फरीदाबाद की पर्वतीय कालोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसे क्या पता था कि दोस्त की शादी नहीं मौत का बुलावा है

Lock the car in flames surrounded him, shouting to be silent on the death
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
वह सोहना के समीप गांव सांपकी नगंली में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  

फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरभ (22) अपने दोस्त अंकित (21) व आकाश (18) के साथ ऑल्टो कार से सोहना के गांव सांपकी नंगली में दोस्त की शादी में शामिल होने आ रहे थे।

जब वह गांव निबोठ के समीप पहुंचे, तो तेज गति से आ रहे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। उसी दौरान कार में आग लग गई। कार में आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
 

पिछली सीट पर बैठे युवक निकल गए पर मौत ने तीसरे को बुला लिया

Lock the car in flames surrounded him, shouting to be silent on the death
accident shimla
उन्होंने कार में फंसे तीनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार में पिछली सीट पर सवार दोनों युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला, फिर कार चला रहे सौरभ को निकालने का प्रयास करने लगी लेकिन इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया।

जिससे सौरभ को बाहर नहीं निकाला जा सका और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को पुलिस ने गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।  

निबोठ चौकी इंचार्ज चंद्रभान ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed