गुरुग्राम: आग लगने से बवाल, देरी से पहुंची दमकल टीम तो गुस्साए लोगों ने की मारपीट व पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में गुरुवार देर रात डीएलएल फेज-3 में जमकर बवाल हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यहां इलाके के एक ट्रांसफार्मर में आग लगी थी जिस पर दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंची। तब तक ट्रांसफार्मर के नजदीक खड़ी तीन कार जलकर राख हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने दमकल विभाग के कर्मचारियों से मारपीट की और विभाग की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस को बुलवाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
Gurugram: Locals attacked fire department officials allegedly over delay in reaching the spot where a fire had broken out in DLF phase-3 last night. pic.twitter.com/m01AuZ3OoH
— ANI (@ANI) July 12, 2019विज्ञापन