{"_id":"5f7a6eff8ebc3ec5f1251c08","slug":"lnjp-becomes-the-government-hospital-to-treat-the-most-corona-patients-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सबसे अधिक कोरोना मरीजों का इलाज करने वाला सरकारी अस्पताल बना एलएनजेपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सबसे अधिक कोरोना मरीजों का इलाज करने वाला सरकारी अस्पताल बना एलएनजेपी
Mon, 05 Oct 2020 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल
- फोटो : amar ujala
दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी (लोकनायक अस्पताल) से अब तक 8 हजार कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। यह देश में किसी भी अस्पताल में सबसे अधिक कोरोना पीड़ितों का इलाज करने वाला सरकारी अस्पताल बन गया है।
विज्ञापन
इस पर खुशी जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन को बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य सभी कर्मचारियों पर गर्व है, जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर मरीजों की सेवा की है।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि 17 मार्च को लोकनायक को कोरोना अस्पताल घोषित किया गया था। इसके बाद से यहां अब तक 11,415 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से 7919 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले।वहीं, 2700 मरीज ऐसे थे, जिनमें कोरोना के लक्षण थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 1450 रोगियों की डायलिसिस की जा चुकी है।
विज्ञापन
400 से अधिक बच्चों को भी ठीक कर घर भेजा जा चुका है
डॉ सुरेश ने बताया कि अस्पताल में 400 से अधिक बच्चों का भी इलाज किया गया। फिलहाल यहां 50 बच्चे भर्ती हैं, जिनके लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अस्पताल के अंदर 331 पुराना पीड़ित गर्भवती महिलाओं की सफल डिलीवरी भी कराई गई। इसके अलावा 49 मरीजों की सर्जरी भी की गई।