फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live urinary Incontinence surgery first time in asia

एशिया में पहली बार लाइव हुई महिलाओं की ये सर्जरी

Mon, 17 Feb 2014 05:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
Live urinary Incontinence surgery first time in asia
एशिया में पहली बार सफदरजंग अस्पताल में यूरिनरी इनकोंटिनेंस बीमारी से पीड़ित मरीजों की लाइव सर्जरी हुई। रविवार को लाइव सर्जरी देखने और सीखने के लिए देश के कई राज्यों से गाइनोकोलॉजिस्ट और यूरोलॉजिस्ट इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


इसके लिए जर्मनी के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के प्रो डॉ. वोलफ्राम जैगर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर एम्स के निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा, सफदरजंग के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीडी अथाणी समेत कई अन्य चिकित्सक और विशेषज्ञ उपस्थित थे।
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि एशिया में पहली बार सफदरजंग में यूरिनरी इनकोंटिनेंस बीमारी की सर्जरी की गई है। चार दिन पहले इस बीमारी से पीड़ित एक मरीज की सर्जरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: AIIMS में डॉक्टरों के अप्वाइंटमेंट पर रोक!


जबकि रविवार को इससे पीड़ित तीन मरीजों की सर्जरी की गई। लाइव सर्जरी को देश-विदेश से आए गाइनोकॉजिस्ट और यूरोलॉजिस्ट ने देखा। विशेषज्ञों की टीम ने इलाज और बीमारी की बारीकियों से चिकित्सकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इलाज के लिए छोटी ओपन सर्जरी की जा रही है लेकिन बहुत जल्द लेप्रोस्कोपिक विधि से इसका इलाज होगा।

डॉ. कुमार ने कहा कि भारत में 40 वर्ष से ज्यादा उम्र की हर तीन में से एक महिला यूरिनररी इनकोंटिनेंस बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी से पीड़ित महिलाओं को यूरिन पर कंट्रोल नहीं रह पाता है। अभी तक बीमारी पर नियंत्रण के लिए दवा दी जाती थी लेकिन यह स्थाई इलाज नहीं था। लेकिन इस सर्जरी के बाद मरीज की परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed