निर्भया मामला: फांसी के आदेश पर इन लोगों ने रखी अपनी बात, बोले- इंतजार आज खत्म हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया केस के सभी दोषियों को डेथ वारंट जारी कर दिया गया है। दोषियों को 22 जनवरी की सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी। फैसला आते ही निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ मिला है। चारों दोषियों को सजा, देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। इस फैसले से न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत होगा।
Asha Devi, mother of 2012 Delhi gang-rape victim: My daughter has got justice. Execution of the 4 convicts will empower the women of the country. This decision will strengthen the trust of people in the judicial system. pic.twitter.com/oz1V5ql8Im
— ANI (@ANI) January 7, 2020विज्ञापन
निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि मैं अदालत के फैसले से खुश हूं। कोर्ट के इस फैसले से इस तरह के अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा।
Badrinath Singh, father of 2012 Delhi gang-rape victim: I am happy with the court's decision. The convicts will be hanged at 7 am on 22nd January; This decision will instill fear in people who commit such crimes. pic.twitter.com/CURPOXCUFD
— ANI (@ANI) January 7, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्भया के दोषियों को फांसी के फैसले पर कहा कि सात साल बाद न्याय मिला है। हम लोगों को एक सिस्टम बनाने की जरूरत है जिससे ऐसे मामलों में सात साल ना लगे, ऐसे लोगों को छह महीने में सजा होनी चाहिए। इसके अलावा, हमें दिल्ली को एक सुरक्षित शहर बनाने की जरूरत है, जहां इस तरह की हरकतें भी न हों
Delhi CM A Kejriwal on 2012 Delhi gang-rape case verdict: Decision has come after 7 years. We need to make a system so that decisions in such cases don't take 7 yrs,such ppl should be punished within 6 months.Also,we need to make Delhi a safe city where such acts don't even occur pic.twitter.com/pDvXNQAWhr
— ANI (@ANI) January 7, 2020
'लोगों का इंतजार आज खत्म'
कोर्ट के फैसले पर भाजपा नेता जी किशन रेड्डी का कहना है कि न्याय के लिए लोगों का इंतजार आज खत्म हुआ। यह दोषियों को फांसी देने के बारे में नहीं है, निर्णय दर्शाता है कि अपराधों के लिए शून्य सहिष्णुता होनी चाहिए। न्याय जल्द ही मिल जानी चाहिए थी।
G Kishan Reddy, MoS Home on Court's verdict in 2012 Delhi gangrape case: Wait of the people for justice is over today. It's not about execution of convicts, but the decision shows that there should be zero tolerance for such crimes. Judgement should be delivered at earliest pic.twitter.com/NKMfMtEnnX
— ANI (@ANI) January 7, 2020
वहीं, फैसले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस फैसले का हम जोरदार स्वागत करते हैं। यह इस देश में रहने वाली सभी निर्भया की जीत है। मैं निर्भया के माता-पिता को सलाम करती हूं, जिन्होंने सात साल तक संघर्ष किया। इस समय अवधि को कम क्यों नहीं किया जा सकता है?
कांग्रेस नेता सुष्मिता देव का कहना है कि निर्भया को न्याय मिला है। इतने साफ मामले में अगर न्याय मिलने में सात साल लगते हैं तो अन्य मामलों में क्या होगा जहां सबूत स्पष्ट नहीं है?Delhi Commission for Women Chief Swati MaliwaI: Strongly welcome this decision. It is a win for all the 'Nirbhayas' living in this country.I salute Nirbhaya's parents who fought for 7 long years. Why has it taken 7yrs to punish these people? Why can't this time period be reduced? pic.twitter.com/ziS9mNxXXD
— ANI (@ANI) January 7, 2020
Sushmita Dev,Cong:Nirbhaya has got justice. In open&shut case like Nirbhaya's if it can take 7yrs, then, what happens in other cases where evidence is not clear? It calls for introspection for political class&legal community to see where are problems&why should it take so long. pic.twitter.com/6GhnVrGM8j
— ANI (@ANI) January 7, 2020