फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This Sunday is Delhi election rallies sunday

मुझ जैसे नसीबवाले को वोट दो, बदनसीब को नहीं: मोदी

Mon, 02 Feb 2015 07:44 AM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
This Sunday is Delhi election rallies sunday

मोदी ने द्वारका में हुई अपनी रैली में कहा, "दिल्ली वासियों से मेरी प्रार्थना है कि आधा-अधूरा वोट न करें। इससे एक साल बिगड़ गया है। जिस पर भरोसा कर सकें, उसी की सरकार बनाइएगा। दिल्ली को आगे बढ़ाना है तो बहुमत की सरकार बनानी है।"

विज्ञापन


मोदी ने अन्य पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, "झूठे वादों और भड़काऊ भाषणों से दिल्ली नहीं चलती है। मुझे विकास करके दिल्ली को जो ब्याज समेत लौटाना है उसके लिए मुझे ताकत दीजिए। आजाद हिन्दुस्तान में पहली बार ऐसा हुआ है कि बीमार इंसान की बीमारी का खर्चा सरकार उठा रही है।"
विज्ञापन


मोदी ने यहां पर भी जनधन योजना की बात करते हुए कहा, "मेरे देश के गरीबों की अमीरी देखिए। किसी ने भी मुफ्त में खाते नहीं खोले हैं। इन सब ने पैसे जमा किए हैं। मेरे देश के गरीबों की अमीरी देखिए, 10 हजार करोड़ जमा कर लिए। मेरे पास किताबी ज्ञान नहीं है। मैं ईमानदारी से सरकार चलाना जानता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मोदी ने कहा, "अब कोई म्यूनिसिपालिटी का आदमी धौंस नहीं दिखाएगा। पुलिस वाला आपको डंडा नहीं दिखाएगा। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। इस इलाके में जाम की जो समस्या है, किरन बेदी आसानी से उसका समाधान कर देंगी। इसमें उनकी मास्टरी है।"

खुद को बताया नसीब वाला

This Sunday is Delhi election rallies sunday

मोदी बोले, "मुझे देश का लोहा विदेश में मनवाना आता है। मोदी ने कहा कि दिल्ली सिर्फ दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। उसके लिए भारत सरकार को भी कदम उठाने की जरूरत है। दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली की आन बान शान हिन्दुस्तान की आन बान शान है।"

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, "दिल्ली को ऐसी सरकार दीजिए जो विकास कर सके। ऐसी सरकार मत दीजिए जो आंदोलनकारी हो। वो सिर्फ टीवी में जगह बनाने के लिए ही सत्ता हासिल करना चाहते हैं।"

मोदी ने तेल की कीमतों को लेकर कहा, "पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए कि नहीं हुए। कांग्रेस और आप में झूठ बोलने की होड़ लगी हुई है। अगर मोदी के नसीब से आपका पैसा बच रहा है तो ये अच्छी बात है। अगर नसीब के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम कम होते हैं तो बदनसीब को लाने की जरुरत क्या है।"

मोदी ने कांग्रेस का नाम तो लिया, लेकिन आप को अपना विरोधी बता दिया। वे बोले, "मैं असली द्वारका का हूं। अब दिल्ली का हो गया हूं। पिछली बार भी आपके पास आया था। राजनीति में लोग वादे करते हैं और भुला देते हैं। मैने आपसे द्वारका की सभा में पानी की समस्या की चर्चा की थी।"

मोदी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "यहां दो दल तो ऐसे चुनाव लड़ रहे हैं जो पर्दे के पीछे दोस्ती करके चुनाव लड़ते हैं। जब चुनाव आया तो दोनों दलों के बीच स्पर्धा चल रही है कि जनता को आज कौन सा झूठ दिखाया जाए।"

मोदी ने कहा कि एक तरफ तो झूठे वादों की स्पर्धा हो रही है और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसा लगने लगा है कि किसी चुनाव में ऐसा नहीं हुआ होगा, जितना इस चुनाव में झूठ का सहारा लिया जा रहा है। मोदी ने केजरीवाल का नाम तो नहीं लिया पर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग भोला-भाला चेहरा बनाकर झूठ बोलते हैं।

दंगे कराने वालों से बच कर रहें: सोनिया

This Sunday is Delhi election rallies sunday

वहीं दूसरी ओर बदरपुर में सोनिया गांधी ने अपनी रैली में बीजेपी, मोदी और आप तीनों पर निशाना साधा। सोनिया बोलीं, "कहां है काला धन? कहां है लोगों के खाते में आने वाले 15-15 लाख रुपए? मोदी तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन वास्तविकता का क्या? हमने झुग्गी वालों को घर दिए, लेकिन कहां गए मोदी के बड़े-बड़े वादे? मोदी ने जमीन पर कब्जा करने वालों के लिए रास्ता खोल दिया है।"

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए वे बोलीं, "कांग्रेस की सरकार ने सबका विकास किया, वहीं मोदी सरकार सिर्फ 40 प्रतिशत लोगों के फायदे की बात कर रही है। बीजेपी ने ही दिल्ली का चुनाव टाला। शीला दीक्षित ने दिल्ली का विकास किया, लेकिन अब विकास रुका हुआ है। धरने वालों से भी आप लोगों को बचकर रहना है। बीजेपी के राज में ही दिल्ली में दंगे हुए।"

लोगों से वोट की अपील करते हुए सोनिया ने कहा, "कांग्रेस की सरकार ने फ्लाईओवर बनाया। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचारियों को खुली छूट दे रखी है। कांग्रेस ने बेहतर कानून बनाए, लेकिन मोदी सरकार कानूनों को कमजोर कर रही है। यही है इनके अच्छे दिनों की असलियत। कांग्रेस ही सबका विकास कर सकती है। इसलिए कांग्रेस को भारी मतों से जिताएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed