फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.

नतीजों से पहले ही हार गईं किरण बेदी

Sat, 07 Feb 2015 10:15 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.

एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद प्रदेश भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। अब उन्हें यह डर सताने लगा है कि केंद्रीय नेतृत्व के सवालों का जवाब कैसे देंगे। एग्जिट पोल आने के बाद मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी ने तो यहां तक कह दिया कि जीत हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं।

विज्ञापन


एग्जिट पोल के बाद भाजपा कार्यकर्ता बैक फुट पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ कार्यकर्ता हार कर भी अपनी जीत मान रहे हैं। नाराज कार्यकर्ता तो यह कह रहे है कि चुनाव तो केंद्रीय नेतृत्व ने लड़ा था। एक दर्जन से अधिक सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया। हालांकि अब डर सता रहा है कि कही पूरे संगठन में ही फेरबदल न कर दिया जाए। केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी इस कदर है कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बैठक तक नहीं बुलाई गई है।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि मतदाताओं का उत्साह देखकर ऐसा लगता है कि जीत निश्चित है। पन्ना प्रमुखों के काम का ही नतीजा है कि ज्यादा मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. किरण बेदी ने दिल्ली ने नागरिकों को खासकर महिलाओं को मतदान में अभूतपूर्व रूचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि दिल्ली चुनाव शाम छह बजे तक 67.08 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

सबसे ज्यादा सीलमपुर में 73 फीसदी मतदान

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.

5:30 PM दिल्ली में 5 बजे तक 65 फीसदी मतदान।
सबसे ज्यादा वोटिंग
सीलमपुर: 72.71 फीसदी
सबसे कम वोटिंग
चांदनी चौक: 52.51




4:55 PM दिल्ली में 4 बजे तक 55 फीसदी मतदान।

3:52 PM चुनाव आयोग के दफ्तर से ये विशेष आग्रह किया गया है कि अगर किसी बूथ पर ज्यादा लंबी लाइन दिखे तो कोई भी आयोग के दफ्तर में सूचित करके यह बता सकता है, जिसके बाद अतिरिक्त व्यवस्था करवाई जाएगी। लेकिन शर्त है कि सूचना एकदम सही होनी चाहिए।

3:51 PM दोपहर 3 बजे तक पड़े 51% मतदान।

3:14 PM प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा संग वोट डालने पहुंची। उन्होंने आप को एक मजबूत विपक्ष बताया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के सामने पहले भी चुनौतियां आती रही हैं और वह इन चुनौतियों से उबरकर बाहर आई है।



3:38 PM दोपहर दो बजे तक हुए 41 फीसदी मतदान

3:41 PM केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कई जगहों पर मतदान बहुत धीमी गति से चल रहा है। यहां तक कि कई जगहों पर लोग घर वापस चले जा रहे हैं।






किरण बेदी की दौड़ को बताया पैद यात्रा

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.
20:10 PM दिल्ली पुलिस ने एक बूढ़ी महिला को कुछ इस तरह पोलिंग बूथ तक पहुंचाया।





2:20 PM कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसके बाद उन्होंने चुनाव निशान दिखाकर खुशी भी जताई।




01:52 PM  AAP ने आरोप लगाया कि किरण बेदी ने आज मतदान केंद्र पर वोटरों से बीजेपी के लिए वोट करने को कहा।

01:50 PM दिल्ली चुनाव: AAP ने किरण बेदी के खिलाफ EC में शिकायत दर्ज कराई



01:48 PM आप ने चुनाव आयोग से मतदान को जल्द समाप्त कराने की भी अपील की। इसके लिए उपाय भी सुझाया।

01:45 PM आप ने बताया कि शनिवार दोपहर किरण बेदी ने कृष्‍णानगर विधासभा क्षेत्र में किरण बेदी ने दौड़ लगाई थी।

01:42 PM आप ने किरण बेदी की उस दौड़ को पैद यात्रा बताते हुए आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया।

01:40 PM आम आदमी पार्टी ने भाजपा सीएम उम्मीदवार किरण बेदी की चुनाव आयोग में शिकायत की।

01:39 PM शनिवार दोपहर किरण बेदी ने दौड़ लगाते हुए, उसे रन फॉर विक्ट्री बताया ‌था।

एक और भाजपा नेत्री ने लागया अभद्रता का आरोप

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.
01:33 PM दिल्ली चुनावः दोपहर एक बजे तक हुई 36 फीसदी वोटिंग।

01.01 PM दिल्ली चुनावः 12 बजे तक 24 फीसदी वो‌टिंग हुई।

12:55 PM नुपुर शर्मा के मुताबिक आप कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर उनके सा‌थ अभद्रता की।

12:50 PM नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही नुपुर शर्मा ने आप कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी आरोप लगाया।

12:45 PM भाजपा की मेनका गांधी ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं दिल्ली में भाजपा जीत रही है।




12:10 PM दिल्ली के इंद्रलोक में एक युवा वोटर ने बेहद मशक्कत से एक बूढ़ी औरत को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में मदद की।




12:05 PM संदीप दीक्षित ने कहा हम वाकई बेहतर करेंगे।

11:55 AM दिल्ली: वोटिंग के बाद प्रियंका से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी।

11:53 AM दिल्ली चुनाव: सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान के अनुमान।

11:53 AM ‌किरण बेदी ने वीडियो दिखाकर आप पर महिला मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया।

11:45 AM चुनाव रुकने के चलते डेढ़ घंटे से लाइन में खड़े हैं।

11:43 AM दिल्ली के देवली में ईवीएम में गड़बड़ी के चलते डेढ़ घंटे से मतदान रुका हुआ।

11:40 AM दिल्ली चुनाव: बीजेपी नेता जगदीश मुखी ने वोट डाला



11:28 AM शाजिया इल्मी ने आप कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया।

11:27 AM जामा मस्जिद इलाके में मतदान के विरोध में आए लोग, पुलिस बंद करा रही दुकान।

11:25 AM भाजपा नेता वरुण गांधी ने वोट डाला।

11:11 AM दिल्ली चुनाव: कृष्णानगर में AAP पर पैसे बांटने का आरोप



11:05 AM कांग्रेस के डॉ. अके वालिया ने मतदान कर दिखाया चुनाव निशान।

10:58 AM सीईसी एचएस बह्मा ने बताया कि अब तक सात फीसदी मतदान हुआ है।

10:57 AM सीपीएम के मुखिया प्रकाश करात नहीं कर पाएंगे मतदान, वे इस वक्त बिहार में हैं।

10:50 AM नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही, किरण वालिया ने कहा कि परिमाण असली सच्चाई बताएंगे।

10:45 AM आप नेता संजय सिंह ने कहा, हमें किसी के समर्थन की जरूरत नहीं है। हम दिल्ली में 50 सीटें जीत रहे हैं।

10:40 AM कृष्‍णानगर पहुंची किरण बेदी, आप कार्यकर्ताओं पर गड़बड़ी करने की आशंका जताई


अरविंद केजरीवाल ने किया मतदान

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.
10:33 AM वोट डालने के बाद केजरीवाल ने कहा, मैंने वोट डाला, आप भी वोट डालें।

10:26 AM दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री व आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने वोट डाल दिया है।

10:25 AM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली रात दिल्ली में जमकर शराब और पैसे बाटे गए हैं। ऐसे लोगों को कतई वोट न दें।




10:24 AM अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने से पहले भाजपा पर निशाना सा‌धा।

10:22 AM भाजपा नेता विजय गोयल ने मतदान के बाद चुनाव निशान दिखाया।





10:20 AM एलजी नजीब जंग ने वोट डालने के बाद उंगली पर निशान दिखाकर लोगों को वोट डालने के लिए उत्साहित किया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने डाला वोट

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.
10:17 AM कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने डाला वोट




10:16 AM आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने किया मतदान

10:15 AM कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वोट डालने पहुंचे।

10:12 AM दिल्ली चुनाव: वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल।

09:37AM दिल्ली चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वोट डाला

09:35AM अरविंद केजरीवाल वोट डालने के लिए घर से निकले

09:32 AM सोनिया गांधी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची।

09:28 AM अजय माकन ने पोलिंग बूथ पर डाला वोट।

09:25 AM अजय माकन ने कहा कि वह किसी भी हालत में आप को समार्थन नहीं करेंगे।

09:23AM बीजेपी नेता हर्षवर्धन की मां ने कहा, बीजेपी की सरकार बनेगी

09:20 AM राजौरी गार्डेन पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय माकन

09:17 AM शीला दीक्षित ने वोट डालने के बाद कहा जीत हार का अनुमान लगा पाना कठिन है।

मनीष सिसोदिया ने डाला वोट

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.
10:00 AM अरविंद केजरीवाल मतदान के लिए बीके दत्त कॉलोनी पोलिंग बूथ के लिए निकले

09:55 AM सोमना‌थ भारती ने की एजेंट को लेकर हो रही परेशानी की शिकायत

09:51 AM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही भाजपा की नुपुर शर्मा ने डाला वोट

nupur sharma

09:49 AM दिल्ली चुनाव: AAP नेता मनीष सिसोदिया ने वोट डाला




09:46AM दिल्ली चुनाव: सुबह 9 बजे तक 6 फीसदी मतदान की खबर


09:43AM दिल्ली चुनाव: मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए अरविंद केजरीवाल




09:37AM दिल्ली चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वोट डाला


मां को व्हील चेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे हर्षवर्धन

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.
09:15AM दिल्ली चुनाव: AAP ने अल्का लांबा ने वोट डाला




09.00 AM कांग्रेस कि वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित मतदान के लिए अकेले निर्मन भवन पोलिंग बूथ पहुंची।

08:55 AM आप नेता आशीष खेतान ने भाजपा पर आरोप लागया है कि शनिवार को अखबरों के पहले पन्ने पर छपे विज्ञापन की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। भाजपा बताएगी कि ये विज्ञापन छपवाने के लिए पैसे कहां से आते हैं।

08:50 AM अपनी मां को व्हीच चेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे हर्षवर्धन

08:45 AM ग्रेटर कैलाश में कांग्रेस उम्मीदवार सर्मिष्ठा मुखर्जी ने किया मतदान

08:42 AM किरण बेदी ने वोट डालने के बाद गाड़ी पर चढ़ कर किया अभिवादन

किरण बेदी ने की वोटिंग

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.
08:39AM वोट डालने के बाद किरण बेदी ने कहा प्रधानमंत्री विकास देंगे और सुरक्षा मैं दूंगी

08:39AM अब तक दिल्ली में 80 फीसदी वोटिंग

08:38AM दिल्ली चुनाव: उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी वोट डालने पहुंचे

08:37AM भाजपा की मुख्यमंत्री की उम्मीदवार किरण बेदी ने मालवीय नगर में वोट डाला

08:35AM दिल्ली: वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची किरण बेदी

08:33AM दिल्ली: वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची किरण बेदी

08:27AM दिल्ली: किरण बेदी ने दिल्ली के लोगों से वोट करने की अपील की

दिल्ली में मतदान शुरू

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.

08:30 AM भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी मतदान के लिए मालवीय नगर पहुंची।

08: 19AM किरण बेदी मतदान के लिए घर से निकलीं


08: 17AM आप के आशीष खेतान ने डाला वोट

08: 16AM भाजपा के राम माधव ने किया मतदान

08: 15AM ग्रेटर कैलाश के आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज वोट डालने पहुंचे।

08:12AM दिल्ली वाले वोट का इस्तेमाल अच्छे से करें: उमर अब्दुल्ला

08:06AM
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के वोटरों से वोट करने की अपील की

07:41AM
प्रधानमंत्री की दिल्ली की वोटरों से अपील, बड़ी संख्या में करें मतदान





07:30AM राष्ट्रपति भवन में बने पोलिंग बूथ का जायजा लेने पहुंचे प्रणब मुखर्जी


07:08AM दिल्लीः शराब बांटने के लिए पुलिस हिरासत में बीजेपी प्रत्याशी

07:00AM
दिल्लीः बीजेपी उम्मीदवार साहब सिंह चौहान की कार पर हमला

आज होगा 673 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.

दिल्ली की सत्ता पाने के लिए 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। राजधानी के 1.33 करोड़ से अधिक मतदाता आज (शनिवार) 673 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का बटन दबाकर करेंगे।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण कुमार के मुताबिक मतदान को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

संवेदनशील बूथों की हो रही लाइव मॉनीटरिंग

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में पोलिंग बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर के अलावा वेबकास्टिंग के जरिये लाइव मॉनीटरिंग होगी। पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात होगी। सभी पोलिंग स्टेशनों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। शांतिभंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


उन्होंने बताया कि दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाओं को रात आठ बजे के बाद सील कर दी गई है। यानी वाहनों की आवाजाही सघन जांच के बाद होगी। सीमा पर पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

दिल्ली में कुल 152 इंटरस्टेट नाके हैं। इसके अलावा 281 खर्चीले पॉकेट्स में भी खास नजर है जिससे वोटर्स को प्रभावित न किया जा सके। 1175 सेक्टर्स मतदान से पिछले 48 घंटे से अपने-अपने इलाकों में निगरानी रख रहे हैं।

शाम छह बजे खत्म हो जाएगा मतदान

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.

चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान शाम छह बजे तक समाप्त हो जाएगा लेकिन, मतदान केंद्रों पर छह बजे तक पोलिंग स्टेशन के अंदर प्रवेश करने वाले मतदाताओं को मताधिकार का मौका दिया जाएगा, चाहे इसमें कितना भी समय लगे।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक दिल्ली के मतदाता मतदान जरूर करें। नोटा का विकल्प होने से इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हम सभी वर्ग से उम्मीद करते हैं कि वे वोट करने जाएंगे। बुजुर्गों व अशक्तों के लिए उचित व्यवस्था की गई है। पोलिंग स्टेशन पर अगर कोई दिक्कत हो तो सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

क्या है आंकड़ों में दिल्ली चुनाव की तस्वीर

LIVE: see Here is a picture of election of Delhi.

कुल सीट
70
कुल प्रत्याशी
673
कुल वोटर
1,33,09,078
महिला 
59,10,127
पुरुष   
73,89,089
18-19 साल के
2,27,316
अन्य   
862
सौ साल के वोटर्स 
311
पोलिंग बूथ   
11763
रिजर्व           
414
संवेदशील    
741
अतिसंवेदनशील
191
मॉडल पोलिंग स्टेशन  
70
लाइव वेबकास्टिंग
142

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed