फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live music concert at JLN to affect traffic

Delhi NCR News: जेएलएन में लाइव संगीत समारोह के कारण यातायात रहेगा प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
लाइव संगीत समारोह (सतविंदर सरताज)-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रसिद्ध गायक डॉ. सतविंदर सरताज का एक लाइव संगीत समारोह हेरिटेज इंडिया टूर डॉ. सतविंदर सरताज लाइव शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शाम 4 से रात 10 बजे तक आयोजित हो रहा है। संभावना है कि लगभग 35,000 दर्शक स्टेडियम परिसर में पहुंचेंगे।
जेएलएन स्टेडियम में प्रवेश
सामान्य दर्शकों/श्रोताओं का जेएलएन स्टेडियम में प्रवेश गेट नंबर 8, 13, 14 और 21 के माध्यम से होगा। वीआईपी का प्रवेश गेट नंबर 5 के माध्यम से होगा। कलाकार, आयोजकों और टीम के सदस्यों का प्रवेश गेट नंबर 10 के माध्यम से होगा। स्टेडियम का गेट नंबर 1 और 10 आपातकालीन के लिए रखा गया है।
विज्ञापन


यहां होगी पार्किंग
वीआईपी और आयोजक के वाहनों की पार्किंग स्टेडियम गेट नंबर 1 के अंदर, वेस्ट ब्लॉक, ओपन स्पेस क्षेत्र में होगी। दर्शकों/आम जनता के लिए पार्किंग सेवा नगर बस डिपो, सुनहरी पुल्ला बस डिपो, सीजीओ कॉम्प्लेक्स पार्किंग और स्कोप कॉम्प्लेक्स पार्किंग में उपलब्ध होगी। दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजकों द्वारा ये तीनों पार्किंग स्थल बुक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बैरिकेडिंग पॉइंट्स/ट्रैफिक डायवर्जन होग
आयोजन के दिन यानी 14 फरवरी को शाम 4 से रात 10 बजे के बीच जरूरत पड़ने पर वाहनों डायवर्जन किया जाएगा। भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी जाएगी।

बैरिकेडिंग/यातायात परिवर्तन बिंदु
बीपी मार्ग से आने वाले वाहनों को जेएलएन रेड लाइट पर मेहरचंद मार्केट की ओर मोड़ दिया जाएगा। सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट चौथे एवेन्यू और गुर्जर चौक से आने वाले यातायात को बारापुला/जेएलएन सर्विस रोड पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उनके पास यू-टर्न लेने या गुर्जर चौक की ओर सीधे जाने का विकल्प होगा। 5वां एवेन्यू रोड डबल स्टोरी मार्केट धोबी घाट-5वें एवेन्यू रोड की तरफ से आने वाले यातायात को जेएलएन सर्विस रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें 5वें एवेन्यू रोड पर यू-टर्न लेने का निर्देश दिया जाएगा। प्रगति विहार रेड लाइट-लोधी रोड से आने वाले यातायात को प्रगति विहार रेड लाइट से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके बजाय यातायात को लोधी रोड की ओर यू-टर्न लेने का निर्देश दिया जाएगा। लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट पर स्कोप कॉम्प्लेक्स की ओर बाएं मुडऩे की अनुमति नहीं होगी। इसके बजाय इस यातायात को लोधी फ्लाईओवर की ओर सीधे जाने का निर्देश दिया जाएगा। नंबर 5 के पास बारापुला कट आईएनए और त्यागराज स्टेडियम की तरफ से आने वाले और लाला लाजपत राय मार्ग की ओर जाने वाले यातायात को आगे आने-जाने के लिए जेएलएन सर्विस रोड लेने की अनुमति नहीं होगी। इसके बजाय इस यातायात को बारापुला पर सीधे जाने का निर्देश दिया जाएगा। जंगपुरा मेट्रो स्टेशन सूचना भवन टी-पॉइंट-सूचना भवन/स्कोप कॉम्प्लेक्स की ओर बाएं मुडऩे वालों को लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। इसके बजाय इस यातायात को लोधी फ्लाईओवर की ओर सीधे जाने का निर्देश दिया जाएगा।


सड़कों पर इस समय रहेगा प्रतिबंध
शनिवार को शाम चार बजे से 11 बजे के बीच जेएलएन स्टेडियम रेड लाइट से संपूर्ण बीपी मार्ग तक भारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। इसलिए, आम जनता को सलाह दी गई है कि वह बीपी मार्ग, लोधी रोड और जेएलएन स्टेडियम के आसपास और निर्दिष्ट पार्किंग स्थल तक पहुंचने वाली सड़कों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed