फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live in partner strangulates girl to death in Delhi

इश्क, लूटपाट और फिर हत्या: दिल्ली में लिव इन पार्टनर ने युवती का घोंटा गला, डायरी खोलेगी मौत का राज

Fri, 06 Oct 2023 07:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

दिल्ली में लिव इन पार्टनर ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक डायरी बरामद की है, जिसमें आरोपी ने हत्या की वजह लिखी है।

विज्ञापन
Live in partner strangulates girl to death in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समयपुर बादली थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें आरोपी ने उसकी हत्या करने के कारण लिखे हैं। हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा। आरोपी के पिता ने थाने जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए दोनों लूटपाट और झपटमारी करने लगे। 20 सितंबर को आरोपी जेल से बाहर आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की शिनाख्त सलोनी के रूप में जबकि आरोपी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 अक्तूबर की शाम 4.20 बजे बादली गांव निवासी दयानंद थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसके बेटे ने घर में एक युवती की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घर में घुसते ही पुलिस ने एक युवक को सीढि़यों के पास बैठा देखा। वहीं, कमरे में युवती मृत पड़ी थी। युवती के गले में चुन्नी बंधी हुई थी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि अर्जुन की दो साल पहले इलाके की रहने वाली सलोनी से मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अर्जुन ने बताया कि दोनों ऐशो आराम से जिंदगी बिताना चाहते थे। इसलिए दोनों ने लूटपाट व झपटमारी शुरू कर दी। अर्जुन के साथ सलोनी ने दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ने इसी साल जनवरी में समयपुर बादली इलाके में लूटपाट की, फिर उसी दिन मौर्या एंक्लेव इलाके में झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हुए पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed