{"_id":"9adc1152c20bfacfddb1dcdfab80c10e","slug":"live-in-partner-raped-three-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन पार्टनर ने तीन साल तक किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव-इन पार्टनर ने तीन साल तक किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 01 Dec 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में लिव-इन रिलेशनशिप में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुराने गुड़गांव में आए मामले के दो दिन बाद सुशांतलोक थाना एरिया में रहने वाली एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले नोएडा में उसकी मुलाकात रोहिणी निवासी संजय नागर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती के बाद वे दोनों नोएडा में साथ-साथ रहने लगे थे।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह तीन वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिनों पहले महिला के सुशांतलोक एरिया स्थित सेक्टर-42 में शिफ्ट होने के बाद वह उसके यहां भी आ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां भी उसने कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवक से परेशान महिला रविवार को सुशांतलोक थाना पहुंच गई। पुलिस को सारी कहानी बयां करने के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।