लिव इन पार्टनर ने की हत्या, किसी और से संबंधों का था शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार इलाके में बैग में एक युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने युवती के दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहजाद (22) के रूप में हुई है।
पुलिस की मानें, तो करीब 30 वर्षीय युवती आरोपी शहजाद के साथ डेढ़ साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। शहजाद को शक था कि युवती का किसी और से भी संबंध है।
इसी वजह से उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव बैग में डालकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त बीएस गुर्जर ने बताया कि 20 जनवरी को मयूर विहार थाने में तैनात सिपाही कपिल ने एक शख्स को ई-रिक्शा पर एक बड़ा बैग ले जाते देखा।
डेढ़ साल से लिन इन में रहते थे दोनों
संदिग्ध लगने पर कपिल ने पूछताछ की तो शख्स फरार हो गया। बैग खोलने पर उसमें करीब 30 वर्षीय युवती का शव मिला। ई-रिक्शा चालक से पूछताछ कर पुलिस बैग मालिक के घर तक पहुंची।
वहां पता चला कि चिल्ला गांव में जितेंद्र के मकान में दूसरी मंजिल पर शहजाद किराये पर फ्लैट लेकर करीब डेढ़ साल से एक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहता है।
छानबीन के बाद पुलिस ने शहजाद को शुक्रवार को दबोच लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे शक था कि युवती का किसी और से भी संबंध है। इसी वजह से उसने झगड़े के बाद युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।