फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Live in partner cut old man body several pieces in delhi

लिव इन पार्टनर ने बुजुर्ग को कई टुकड़ों में काट डाला, धड़ को घर में किया दफन

Thu, 21 Mar 2019 12:18 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Live in partner cut old man body several pieces in delhi
सांकेतिक

स्वरूप नगर इलाके में एक युवती ने बुजुर्ग लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके शव के दो हिस्सों में काटकर घर में ही दफना दिया। मामला फरवरी का है। बुधवार को मकान मालिक के आने से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस खबर लिखे जाने तक दबाए गए शव के अवशेष निकालने की तैयारी कर रही थी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


अमृत विहार के सी ब्लाक में 30 वर्षीय सुनीता और 60 वर्षीय राजेश लिव इन में पिछले करीब आठ वर्ष से रह रहे थे। राजेश पहले सुनीता की मां के साथ लिव इन में रहता था। बाद में उसकी मां को झारखंड भेजकर सुनीता के साथ रहने लगा। दोनों के संबंधों से आठ साल का बेटा भी है। दोनों स्थानीय इलाके की एक फैक्ट्री में काम करते थे।
विज्ञापन


बुधवार शाम को बाजार सीताराम में रहने वाला मकान मालिक अपना किराया लेने के लिए इस मकान पर आया था। उसने राजेश के बारे में पूछा तो पता चला कि वह 14 फरवरी से घर से गायब था। उसे कुछ शक हुआ। उसने देखा कि उसके डेढ़ सौ गज के प्लाट के पीछे खाली जमीन खोदी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ों से तंग आकर की हत्या

शक होने पर वह उस जगह खुदाई करने लगा। इस पर सुनीता ने पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जमीन से शव के अवशेषों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। 

सुनीता ने पुलिस को बताया कि राजेश अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। जिससे वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। 13 फरवरी की रात राजेश ने उसकी पिटाई शुरू की। उसी रात सुनीता ने राजेश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिर सिर को भलस्वा डेरी इलाके में फेंक दिया। 

वहीं धड़ से हाथ पैर भी अलग कर दिए। उसने धड़ को घर के पीछे खाली जमीन में दफना दिया।  हाथ पैर भी किसी स्थान पर फेंक दिए और चाकू खाली प्लाट में फेंक दिया। पुलिस अब भलस्वा डेयरी से बरामद सिर और शरीर के अन्य अंगों की डीएनए जांच कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed