फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   live from vijay chowk to india gate

विजय चौक से इंडिया गेट तक का आंखों देखा हाल

Sat, 18 Jan 2014 02:50 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
live from vijay chowk to india gate

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के सिलसिले में रायसीना हिल्स से इंडिया गेट तक रिहर्सल परेड में तीनों सेनाओं और अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने कदमताल की। इसे देखने दर्शकों की भी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच 65वें गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड के लिए राष्ट्रपति भवन से सुबह करीब 6:45 बजे सेना और अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां निकलीं। लगभग पौने तीन किलोमीटर लंबे पथ पर सेना के जवानों समेत बैंड और मोटर साइकिल दस्तों ने अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 15 आतंकियों के निशाने पर गणतंत्र दिवस!
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे आगे आर्मी के 144 जवानों की सात टुकड़ियां और उसके पीछे नेवी और एयरफोर्स का दस्ता तो उनके पीछे अर्द्धसैनिक बलों के मार्चिंग दस्ते कदमताल करते दिखे। जवानों की टुकड़ियों के पीछे तीनों सेनाओं के बैंड मधुर धुनों से देश के गौरवशाली इतिहास के साथ सेनाओं की ताकत का गुणगान कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: राजपथ से गुजरने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

रिहर्सल परेड आगामी चार दिनों तक चलेगी। राजपथ पर सैन्य टुकड़ियां तो जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बच्चे और दिल्ली कैंट में विभिन्न राज्य अपनी संस्कृति, विकास और शान दर्शाने वाली झांकियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। रिहर्सल परेड के चलते इंडिया गेट सर्कल के अंदर वाले एरिया को सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने सील कर रखा है।


अंदर के सर्कल की सुरक्षा सेना ने अपने हाथों में ले रखी है और सर्कल के बाहर की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के पास है। रिहर्सल परेड की सुरक्षा सेना खुद कर रही है, जिसके लिए आधुनिक हथियारों से लैस करीब 25 टुकड़ियां दिन-रात मुस्तैद हैं। परेड के चलते सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक सर्कल को यातायात के लिए बंद रखा गया, जिसके लिए रूट डायवर्ट किया गया था।

इस बार चंडीगढ़ भी हो रहा है शामिल
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के प्रवक्ता हामिद हुसैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन 12 राज्यों (यूपी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम) के साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल चंडीगढ़ भी अपने विकास, समृद्धि और संस्कृति को झांकियों के जरिए पेश करेगा। इसके अलावा पांच मंत्रालय भी अपने विकास को राजपथ पर उतारेंगे।

दिखेगी तेजस की पहली झलक
भारतीय वायुसेना के बेड़े में जल्द शामिल होने वाला हल्का लड़ाकू विमान तेजस (एयरक्राफ्ट) भी राजपथ पर अपनी शान उतारने के लिए तैयार है। गणतंत्र दिवस की परेड में डीआरडीओ तेजस को दुनिया के सामने पेश करेगा। अपनी दो परीक्षण उड़ान में तेजस सफल रहा है। इसके अलावा दर्शकों को अर्जुन (एमके -2) टैंक के अलावा कई आधुनिक मिसाइलें भी देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed