{"_id":"66e05bd4817706b409088365","slug":"liquor-was-being-served-in-the-bar-without-license-two-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-60765-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बिना लाइसेंस के ही बार में परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बिना लाइसेंस के ही बार में परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ ने पूसा रोड स्थित इल्यूम बार एंड रेस्टोरेंट पर मारा छापा, दो मैनेजर किए गिरफ्तार
भारी मात्रा में महंगी शराब बरामद, आरोपियों से पूछताछ कर मालिकों का लगाया जा रहा पता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित पूसा रोड पर बिना लाइसेंस के ही एक बार एंड रेस्टोरेंट में महंगी शराब परोसी जा रही थी। पुलिस को खबर मिली तो फौरन बार पर छापा मार कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र राणा (32) और गणेश सिंह (30) के रूप में हुई है। दोनों ही बार में मैनेजर हैंं। पुलिस ने बार से 93 बीयर की केन, 272 बोतल महंगी शराब और 27 बोतल शैंपेन बरामद हुई है। बार के मालिक कौन हैं और कहां रहते हैं। बार कब से चलाया जा रहा था। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर रोहित कुमार व अन्यों की टीम को खबर मिली थी कि पूसा रोड स्थित इल्यूम बार एंड रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के ही शराब परोस रहा है। खबर मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया। छह सितंबर की रात को टीम बार के बाहर पहुंची। वहां करीब 35 मिनट तक आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। इसके बाद बार पर छापा मार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने मौके से नरेंद्र राणा और गणेश सिंह नामक दो मैनेजर को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान दोनों बार के कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाए। बाद में दोनों ने माना कि वह बिना लाइसेंस की ही शराब परोस रहे थे।
विज्ञापन