फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Liquor supply racket through online delivery app busted two arrested

एप से शराब की बुकिंग: ऑनलाइन डिलीवरी एप से दारू की आपूर्ति करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2026 10:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 07 Apr 2026 10:42 PM IST
सार

पुलिस ने वितरण माध्यम से अवैध शराब आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 16 कार्टन शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
Liquor supply racket through online delivery app busted two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

बाहरी दिल्ली में ऑनलाइन डिलीवरी एप के जरिये अवैध शराब आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। इनके वाहन की जांच में हरियाणा में बिक्री के लिए अनुबंधित 16 कार्टन शराब बरामद हुई है। वाहन चालक बहादुरगढ़ निवासी पुष्पेंदर (22) से पूछताछ के आधार पर प्रेम नगर निवासी समीर पालीवाल (19) केे गिरफ्तार किया। शराब ढोने में इस्तेमाल तीन पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार यह गिरोह एप -आधारित लॉजिस्टिक्स सेवाओं का दुरुपयोग कर राज्य की सीमाओं के पार शराब की खेप को गुप्त रूप से पहुंचाता था और राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय अवैध विक्रेताओं तक सप्लाई करता था। एक खुफिया इनपुट पर पश्चिम विहार पूर्व थाना पुलिस ने पीरागढ़ी चौक के पास घेराबंदी की। एक संदिग्ध तीन पहिया टेंपो को रोका गया तो चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पुष्पेंदर ने बताया कि यह खेप ऑनलाइन डिलीवरी एप के जरिये प्रेम नगर निवासी समीर पालीवाल (19) ने बुक कराई थी। इसी आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि पालीवाल पिछले दो महीनों से इस अवैध नेटवर्क का संचालन कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed