फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Liquor Scam AAP is considering challenging the Supreme Court order

Liquor Scam: 'आप' सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देने पर कर रही विचार, भाजपा ने सीएम के त्यागपत्र की मांग की

Tue, 31 Oct 2023 07:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 07:06 AM IST
सार

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने का फैसला सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बिल्कुल विपरीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से बार-बार पूछने पर ईडी सिसोदिया से जुड़ी हुई मनी ट्रेल साबित न कर सकी।

विज्ञापन
Liquor Scam AAP is considering challenging the Supreme Court order
दिल्ली शिक्षा मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने का फैसला सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बिल्कुल विपरीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से बार-बार पूछने पर ईडी सिसोदिया से जुड़ी हुई मनी ट्रेल साबित न कर सकी। ऐसी स्थिति में धनशोधन और पीएमएलए लगने का सवाल पैदा नहीं होता है?

विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जब सिसोदिया की जमानत याचिका को सुना जा रहा था, तब सुप्रीम कोर्ट ने ईडी पर काफी तीखे सवाल और टिप्पणियां कीं। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से बार-बार ये सवाल पूछा कि आपके पास सिसोदिया से जुड़ी हुई मनी ट्रेल कहा है? क्या सिसोदिया के पास पैसा आया, उनके परिवार के पास पैसा आया या उनसे जुड़ी किसी कंपनी के पास पैसा आया? इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार ये भी कहा कि अगर ईडी सिसोदिया के पास पैसे पहुंचते हुए नहीं दिखा सकती तो धनशोधन और पीएमएलए लगने का सवाल कैसे पैदा होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में शानदार तरीके से दिल्ली सरकार चली है। आज तक एक रुपये के भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी पर एक रुपये का भ्रष्टाचार भी साबित नहीं होगा, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने न कभी भ्रष्टाचार किया है न कभी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह से सीएम अरविंद केजरीवाल को हटाना है। उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में कोशिश की। और फिर पंजाब में लेकिन फिर असफल हो गए। और जब आप पार्टी गुजरात पहुंची तो उनसे रहा नहीं गया। फिर उन्होंने साजिश रचनी शुरू कर दी और हमारी पार्टी के बड़े नेताओं को झूठे आरोपों में गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी उन्होंने देखा कि पार्टी नहीं टूट रही थी। फिर ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया। 

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सीएम को त्याग पत्र दे देना चाहिए : भाजपा
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए, क्योंकि अब उनको मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई हक नहीं रहा है।

सचदेवा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में 338 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल की पुष्टि की बात की है। जबकि शराब घोटाले में हर गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं को पीड़ित होने का दावा करते हुए देखा था। लिहाजा अब आप नेता पीड़ित कार्ड खेलना बंद कर देंगे। वहीं प्रदेश भाजपा की सचिव व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बांसुरी स्वराज ने कहा कि कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत के मामले में लंबी सुनवाई की। काेर्ट ने ईडी से उनकी भूमिका समेत कई सवाल पूछे। सभी तर्कों और ईडी ने रिकॉर्ड पर रखी सामग्री पर विचार करने के बाद जमानत याचिका खारिज की है। दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब केजरीवाल के पास इस्तीफे के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि शराब घोटाला केजरीवाल का घोटाला है, केजरीवाल द्वारा, केजरीवाल के लिए। केजरीवाल मास्टरमाइंड हैं, 'शराब घोटाला' के सरगना हैं। इसमें अब कोई संदेह नहीं बचा है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों और उनके द्वारा अब तक की गई सभी जांचों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सही ठहराया गया है।

भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर ईडी ने समन भेजा है तो यह सामान्य बात नहीं है। जरूर कुछ सबूत मिले होंगे। अगर वह (अरविंद केजरीवाल) ) सच्चा है तो उन्हें अपना पक्ष रखना चाहिए। अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो निश्चित तौर पर कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed