फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lipika mitra met police commissioner in somnath bharti case

FIR के बाद आरोप, 'केजरीवाल को नहीं दिखती लिपिका'

Fri, 11 Sep 2015 05:16 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
Lipika mitra met police commissioner in somnath bharti case

आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद शुक्रवार को उनकी पत्नी लिपिका मित्रा अपनी शिकायत लेकर दिल्ली के सीनियर स्पेशल पुलिस कमीश्नर दीपक मिश्रा से मिलने पहुंचीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके साथ जो कुछ भी हो रहा है उससे वह बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। आखिर इस लड़ाई में उन्हें क्या मिलेगा? वह अपने पति को खो देंगी, उनके बच्चे अपने पिता को खो देंगे। लेकिन फिर भी यह लड़ाई जारी रखेंगी ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन


लिपिका ने कहा कि वह पुलिस कार्यवाही से भी खुश नहीं हैं। एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने में ही तीन महीने लग गए। जबकि उसने न सिर्फ मेरे साथ धोखा किया बल्कि जब मैं प्रेग्नेंट थी तो मेरा गला दबाकर मुझे मारने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिपिका ने कहा कि उन पर जानलेवा हमला हुआ था और इस संबंध में जरूरी सबूत भी उन्होंने पुलिस को सौंप दिए हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती को नोटिस भेज पेश होने के लिए कहा है।

'केजरीवाल को नहीं दिखती लिपिका'

Lipika mitra met police commissioner in somnath bharti case

लिपिका ने कहा कि उनके पति रसूखदार हैं और उनके बड़े-बड़े लोगों से संपर्क हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके पीछे खड़े हैं।

सोमनाथ भारती की पत्नी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सोमनाथ भारती की तो ‌चिंता है लेकिन, लिपिका मित्रा उन्हें दिखाई नहीं देती।

बता दें कि सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को उत्तरी द्वारका पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 307, 324, 498 (a), 406, 420, और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

एफआईआर दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट के सामने लिपिका का बयान भी दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार रात को ही सोमनाथ भारती को नोटिस भेज थाने में उपस्थित होने के लिए कहा गया।

'दिल्ली पुलिस पर नहीं है भरोसा'

Lipika mitra met police commissioner in somnath bharti case

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती के घर पर छापा भी मारा लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस उनके अन्य ठिकानों पर भी तलाश कर रही है।

इस बीच सोमनाथ भारती ने कहा है कि उन्हें दिल्ली पुलिस पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है। उनके खिलाफ कल ही एफआईआर दर्ज हुई और आज ही पूछताछ की क्या जल्दबाजी है।

बता दें कि इस मामले में नो‌टिस का जवाब न देने और अपने घर पर न मिलने की स्थिती में सोमनाथ भारती के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed