{"_id":"6a8b12ec20617bdbba0ee363","slug":"light-rain-is-likely-in-some-parts-of-the-capital-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151887-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी में आज कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी में आज कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश
विज्ञापन
नई दिल्ली। मौसम ने रविवार को फिर करवट बदली। हल्की बौछार के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री (सामान्य से 0.3 कम) व न्यूनतम 25.9 डिग्री (सामान्य से 0.6 कम) दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र घटेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नमी 60 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस परेशान करेगी। मंगलवार से अगले शनिवार तक बादलों की आवाजाही कम रहेगी और धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। ब्यूरो