फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light drizzle brings change in weather, mercury drops by 10 degrees in the capital

Delhi NCR News: हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम, राजधानी में 10 डिग्री तक गिरा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सुबह से ही बादलों ने जमाया डेरा, मौसम विभाग ने कहा-दो दिन बाद फिर बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को देखने को मिला। ऐसे में तड़के सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमाया था। तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। ऐसे में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि, सुबह के समय दफ्तर जाते समय लोग अपने आप को भीगने से बचाते हुए दिखाई दिए। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, बुधवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 1.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 15.5, आया नगर में 15.2, लोधी रोड में 15.8 और पालम में 15.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 19 से लेकर 22 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 23 फरवरी से इसमें और बढ़ोतरी देखी जाएगी। 23 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन


32 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। 23 और 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके अलावा, 22 से लेकर 24 फरवरी तक आंशिक रूप से छिटपुट बादलों की आवाजाही नजर आने का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है। इसके बाद के 5 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed