फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lift the patient by phone at number 100, called police

लिफ्ट के लिए मरीज ने किया 100 नंबर पर फोन, बुलाई पुलिस

Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lift the patient by phone at number 100, called police
पु‌लिस - फोटो : Demo Pic

मेरी लिफ्ट ठीक कराओ दरोगाजी। मंगलवार दोपहर 100 नंबर पर आई कॉल पर एवीजे हाइट्स सोसायटी पहुंची सूरजपुर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर से यहां रहने वाले मरीज ने कही। 

विज्ञापन


उसकी बात सुनकर कुछ समय के लिए तो दरोगाजी भौचक्के रह गए। हालांकि, गार्डों से बिजली और लिफ्ट ठीक कराने की बात कही, लेकिन हल निकलता न देख पुसिसकर्मी थाने में शिकायत देने की बात कहकर चले लिए।
विज्ञापन


जीटा-1 के जे टॉवर की तीसरी मंजिल पर रहने वाले अविकल सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। लिवर खराब होने के चलते पिछले करीब सात महीनों से उनका ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह नोएडा में एडोब कंपनी में कार्यरत थे और बीमारी के कारण उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। मूलरूप से फिरोजाबाद के रहने वाले अविकल के बच्चे वहीं पढ़ते हैं। उनकी पत्नी और अन्य परिवार भी फिरोजाबाद में ही रहता है। 

पिछले कुछ दिनों से सोसायटी में चल रही बिजली-पानी की दिक्कत से उनका रूटीन कार्य बिगड़ गया है। सोसायटी में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली गुल रहती है। 

सोसायटी की लिफ्ट न चलने के कारण वह न तो किसी कार्य से नीचे जा पाते हैं। यदि चले गए तो बीमारी के कारण उनका तीसरी मंजिल पर अपने फ्लैट पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। 


एक बार तबीयत खराब होने पर सोसायटी के गार्ड उन्हें फ्लैट तक
सहारा देकर छोड़ने भी गए थे। मंगलवार को भी यही स्थिति होने पर उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से समस्या का समाधान कराने की बात कही।  

बिना लिफ्ट 18 मंजिल से आना पड़ता है 
एनपीसीएल द्वारा काटी गई लाइट से सभी सोसयाटीवासियों का हाल-बेहाल है। सुबह से देर शाम तक बिजली गुल रहने पर 18-18 मंजिल से
लोग सीढ़ियों से आते-जाते हैं।

एक बार आने के बाद दोबारा वापस जाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। पिछले दिनों लिफ्ट के बिना जी टॉवर में रहने वाली गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर नौवीं मंजिल से अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed