Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Poor conditions in Ecotech-3; entrepreneurs grappling with fundamental problems

Noida News: इकोटेक-3 में बदहाल व्यवस्था, मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे उद्यमी

Wed, 25 Nov 2026 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Poor conditions in Ecotech-3; entrepreneurs grappling with fundamental problems
अमर उजाला उद्यमी संवाद खबर के साथ श्रीकांत लवानिया। अमर उजाला
अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

- उद्यमी बोले- बिना पानी दिए भेजे जा रहे बिल, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 के उद्यमी रोजमर्रा की बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेक्टर में साफ-सफाई, टूटी सड़कों और जल निकासी जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उद्यमियों का कहना है कि इन समस्याओं के चलते उनका ध्यान उद्योगों के संचालन और उत्पादन के बजाय बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराने में लगा रहता है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्राधिकरण स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

उद्यमियों के मुताबिक, सेक्टर में एक हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। यहां पानी की पाइपलाइन बिछाने के साथ टंकी का निर्माण भी किया गया है, लेकिन उद्योगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके बावजूद प्राधिकरण की ओर से नियमित रूप से पानी के बिल भेजे जा रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि इस समस्या को कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सेक्टर में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। सड़क किनारे और खाली भूखंडों में कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। कुछ स्थानों पर मरम्मत का काम शुरू किया गया, लेकिन इसे अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे सड़कों पर धूल उड़ती रहती है और प्रदूषण बढ़ रहा है। उद्यमियों का आरोप है कि धूल पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से भी परेशानी बनी हुई है। बारिश के अलावा सामान्य दिनों में भी पानी नालियों और सड़कों पर भरा रहता है। लंबे समय बाद नालियों और नालों का निर्माण कराया गया, लेकिन उद्यमियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां रह गई हैं। इसके चलते जल निकासी की समस्या दूर नहीं हो पाई है।




जिन उद्योगों तक पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंची है, उन उद्योगों के पानी के बिल को तत्काल समाप्त किया जाए। पानी दिए बिना ही बिल भेजना बिल्कुल गलत है। - सिमरन खत्री



सेक्टर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। अवैध दुकानें भी खुलती जा रही हैं। इससे आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सी एंड सी वेस्ट प्लांट से हादसा होने का भी डर रहता है। - संजय पांचाल



सेक्टर की सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं। उनको बनाने का काम शुरू किया गया था जिसे अधूरा छोड़ दिया गया। अब यह वायु प्रदूषण का कारण बन रही हैं। - दिलीप यादव



उद्योगों को बसा दिया गया लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं। कंपनियों में पानी की आपूर्ति नहीं है लेकिन बिल समय से भेजा और वसूला जा रहा है। - विरेंद्र राजपूत



औद्योगिक सेक्टरों में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। लंबे समय बाद नाली व नालों का निर्माण किया गया लेकिन उसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। - श्रीकांत लावानिया



सेक्टर में सुविधा नहीं मिलने के कारण उद्यमी परेशान हैं। प्राधिकरण के आला अधिकारियों को लापरवाही पर कार्रवाई व जवाबदेही तय करनी चाहिए।- अजय कुमार शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed