लिफ्ट में सवार होकर 15वें फ्लोर पहुंची प्रेग्नेंट महिला, हुआ कुछ ऐसा कि आ गई नीचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3 सोसायटी के टावर बी-2 की लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट 15वें फ्लोर से झटके लेकर ग्राउंड फ्लोर तक पहुंची और ग्राउंड से बेसमेंट में जा गिरी। शुक्रवार दोपहर हुए हादसे के वक्त लिफ्ट में एक गर्भवती समेत चार महिला और चार बच्चे थे।
आठों में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है हालांकि सभी बुरी तरह डर गए हैं। आरोप है कि लिफ्ट गिरने के बाद अलार्म व फोन करने के 15 मिनट बाद सुरक्षाकर्मी मदद के लिए पहुंचे थे। सोसायटी निवासियों ने बिल्डर से इसकी शिकायत की है।
मृत्युंजय कुमार झा सपरिवार ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3 सोसायटी के टावर बी-2 के 19वें फ्लोर पर रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी पत्नी रीता अपने 6 वर्षीय बेटे को स्कूल बस से लेने सोसायटी के गेट पर आई थी। बेटे को लेकर वे टावर की लिफ्ट में पहुंची। रीता और तीन अन्य महिलाएं अपने-अपने बच्चों समेत लिफ्ट से ऊपर जाने लगीं।
रीता ने बताया कि 15वें फ्लोर पर पहुंचने के बाद लिफ्ट अचानक रुक गई और झटके लेती हुए 12वें फ्लोर पर आ रुकी। उसके बाद धीरे-धीरे ग्राउंड फ्लोर पर आ गई। वहां से सीधे बेसमेंट में जा गिरी। बेसमेंट में गिरने के दौरान लिफ्ट सवार सभी महिलाओं और बच्चों को तेज झटका लगा। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई है। लिफ्ट में चौथे फ्लोर पर रहने वाली सीमा भी थी जो गर्भवती है। सीमा 19वें फ्लोर पर जा रही थी।
लिफ्ट गिरने से सभी डर गए। शोर मचाकर मदद मांगी। साथ ही लिफ्ट के अंदर लगे आपातकालीन अलार्म और फोन कर मदद मांगी। आरोप है कि 15 मिनट तक उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। इससे बच्चे और महिला काफी घबरा गए।
आखिर में 15 मिनट बाद एक सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचा और लिफ्ट में फंसी महिलाओं और उनके बच्चों को बाहर निकाला। पीड़ितों ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन सभी बुरी तरह घबरा गए है।
सोसायटी में आए दिन लिफ्ट गिरने या बंद होने की घटना हो रही है।
बार-बार बिल्डर से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। पीड़ित परिजनों ने बिल्डर और लिफ्ट का मेंटेनेंस करने वाली कंपनी से इस घटना की शिकायत की है।
जब भी बिजली जाती है लिफ्ट जिस फ्लोर पर रहती है वहां से ग्राउंड पर आकर रुकती है। शुक्रवार को भी यही हुआ है। - मुशर्रफ, मेटेंनेस मैनेजर , इको विलेज-3