फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lift company director committed suicide by putting gas mask

गैस मास्क लगाकर लिफ्ट कंपनी के निदेशक ने की आत्महत्या

Wed, 24 Jul 2019 08:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Lift company director committed suicide by putting gas mask
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

लिफ्ट बनाने वाली कंपनी कोन के बिजनेस निदेशक ने मंगलवार तड़के अपने घर में गैस मास्क लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से एक गैस सिलिंडर और मास्क बरामद किया है। सिलिंडर में कौन सी गैस भरी थी इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


मृतक के कमरे में शीशे पर सुसाइड नोट चिपका मिला। उसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने देर शाम बीके सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


सेक्टर-46 चौकी प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली स्थित लिफ्ट बनाने वाली कंपनी कोन में निदेशक विनीत जायसवाल (49) सेक्टर-45 में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी वंदना जायसवाल गूगल में अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबीर सिंह के अनुसार विनीत जायसवाल अलग कमरे में अकेले सोते थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी वंदना उन्हें उठाने पहुंची तो देखा कि उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। वह साथ ही रखे सिलिंडर से जुड़ा हुआ था। वंदना उन्हें तुरंत एशियन अस्पताल लेकर पहुंची। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद वहां रखे गैस सिलिंडर और मास्क को कब्जे में ले लिया। राजबीर सिंह के अनुसार कमरे में रखे ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर सुसाइड नोट चिपका हुआ था। उसमें विनीत जायसवाल ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। 


सुसाइड नोट पर 23 जुलाई की तारीख और 3.30 एएम लिखा है। विनीत जायसवाल के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 16 साल की है जबकि छोटा बेटा 12 साल का है। पुलिस ने बताया कि सिलिंडर की गैस के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक जांच के बाद ही उसका पता चल सकेगा। पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed