फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Life-threatening attack on ASI; case registered against lawyer.

Delhi NCR News: एएसआई पर जानलेवा हमला, वकील पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता से बातचीत बनी विवाद की वजह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी








पलवल। पलवल-नूंह रोड पर ड्यूटी के दौरान तैनात पुलिस के एक एएसआई पर अधिवक्ता ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिर की गंभीर चोट के चलते ऑपरेशन करना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नूंह जिले के छछैड़ा गांव निवासी राजबीर सिंह पलवल के कैंप थाना में एएसआई के पद पर तैनात हैं। दो जुलाई को वह वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पलवल-नूंह रोड स्थित एक निजी अस्पताल से सड़क दुर्घटना से संबंधित दस्तावेज लेने गए थे। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद सड़क पार करते समय उनकी मुलाकात पलवल कोर्ट की अधिवक्ता सविता चौधरी से हुई, जिन्हें उनका परिवार पहले से जानता है। दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी कार चालक अधिवक्ता राहुल रावत वहां पहुंच गया।शिकायत के मुताबिक, राहुल रावत ने पहले एएसआई के साथ अभद्रता की और फिर कार से लोहे की रॉड निकालकर उनके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। आरोप है कि आरोपी वारदात के बाद पीड़ित की कार में रखी 72 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घायल एएसआई को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल रावत पहले भी जातिगत द्वेष के कारण अधिवक्ता सविता चौधरी को उनसे बात करने से रोकता था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था।

वर्जन
एएसआई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। अमित कुमार शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article