{"_id":"eba57ea46a69d9c10f6ea3e62b72a6dc","slug":"life-suffering-from-severe-cold-fever-vulnerable-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, बुखार की चपेट में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, बुखार की चपेट में ग्रामीण
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 20 Jan 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में मंगलवार और बुधवार को कड़ाके की ठंड के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह बेहाल दिखाई दिया। ठंड के चलते लोग अपने घरों से निकलने में हिचक रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इसकी चपेट में आने से सैकड़ों लोगों के बीमार होने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
इसका अंदाजा स्थानीय अस्पतालों पर लगने वाली मरीजों की भीड़ से लगाया जा सकता है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। इससे फिलहाल लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिसंबर और जनवरी माह के शुरुआती दिनों में मौसम बेहद ही सामान्य था। इन दोनों माह में सामान्य से कम ठंड ने क्षेत्रीय किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें की खींच दी थीं, लेकिन अब मध्य जनवरी के उपरांत मौसम ने अचानक करवट बदली। जिससे क्षेत्रीय किसान अपनी फसल को लेकर काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
किसानों का मानना है कि अगर इलाके में ठंड इसी प्रकार बनी रही तो उनके गेहूं और सरसों की फसल को काफी फायदा हो सकता है। वहीं ठंड से लोगों को बुखार, सीने में दर्द, पसलियों में दर्द, सिरदर्द और जुकाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उधर सर्दी के कारण बच्चों के अभिभावकों ने सरकार से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की मांग की है।