फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Life prison sentence to rapist.

दुष्कर्म करने वाले को मिली उम्रकैद

Fri, 08 May 2015 11:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 08 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Life prison sentence to rapist.

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में युवक को न्यायालय ने उम्रकैद और 35,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दुष्कर्मी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामला 14 अगस्त 2014 का है। सेक्टर-31 निवासी 17 वर्षीय किशोरी के माता-पिता नौकरी करने गए हुए थे। किशोरी को अकेला पाकर उसकी रिश्तेदारी में आने वाला दीपक घर में घुस आया।
विज्ञापन


दीपक को खाना और पानी देने के बाद किशोरी अपने कमरे में जाकर लेट गई। कुछ देर बाद दीपक ने उसे पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद किशोर अपनी चेतना खो बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसे होश आया तो बिस्तर पर खुद को निर्वस्त्र हालत में पाया और शरीर दर्द कर रहा था। शाम को पीड़िता ने माता-पिता को आपबीती सुनाई थी।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तबसे मामला न्यायालय में विचाराधीन था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed